स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालो के झड़ने, टूटने व दो मुहे बाल होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आंवले का चूर्ण 200 ग्राम, शिकाकाई 150 ग्राम, रीठा का छिलका 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, कपूर 50 ग्राम, भृंगराज 50 ग्राम लेकर साफ करके पीसकर दरदरा चूर्ण बनाकर रख लें और शाम को दो चम्मच चूर्ण काँच के गिलास में पानी के साथ डालकर रख दें, सुबह उसे बालों के जड़ों में हल्के हाँथ से मालिश करें, लगभग 2 घंटे तक सूखने देना है फिर साफ़ पानी से धो लें, लगातार उपयोग करने से बाल की समस्या में आराम मिल सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 16, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पक्की सड़क बनवाने के लिये आवेदन देते हैं सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-देवापारा, पंचायत-चिकपाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से जोगा, सतनय, आयता बता रहे हैं कि देवापारा से मेन सड़क तक कच्ची सड़क है जिसके कारण बरसात में कीचड़ हो जाता है जिससे आने जाने में दिक्जिकत होती है गाड़ियों से आना जाना नही हो पता समस्या के समाधान के लिये वे अधिकारियो के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9479176887. सरपंच@7587803678, सचिव@7646996166, CEO@7864284027, कलेक्टर@7864284002.
Posted on: Jan 16, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती कला, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अजीत वाकर निवासी सिरसा से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग नदी से पानी पीते हैं नदी का पानी पीने से बीमारी होती हैं, गाँव में नल लगा है लेकिन पानी नहीं निकलता है आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9753808596, रोजगार सचिव@6265997381, जिला कलेक्टर@9479052281, SDM@9977441420. संपर्क नंबर@9111352665.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: AJIT WAKAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिक्लिन बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सिक्लिन बीमारी का घरेलू उपचार बात रहे हैं, पपीते की पत्ती का रस 15 ml, पुदीने की पत्ती का रस 15 ml, दोनों को एक चम्मच शहद के साथ सेवन करने लाभ हो सकता है, दूसरा मेथी की पत्ती की सब्जी और प्रतिदिन एक काजू का सेवन करना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
पट्टा बनाने के लिये आवेदन किये लेकिन काम नहीं हुआ...
ग्राम-ढोडी, टिकरा पारा, पोस्ट-बरती कला, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अजीत वाकर बता रहे हैं वउनके इलाके 7 आदिवासी परिवार 3 साल से वहां रह रहे है, भूमि काबिज कर रह रहे हैं, इसके लिये उन्होंने जुर्वाना भी जमा किया है लेकिन आज तक उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, पट्टा बनवाने के लिये कई बार आवेदन किये लेकिन काम नहीं हो रहा है, उनका कहना है उनकी जमीन पर दुसरे लोगो द्वारा कब्ज़ा कर पट्टा बना लिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479052281, जिला पंचायत@9787789093, SDM@9977441420, पंचायत सचिव@6265996981, संपर्क नंबर@9111352665.
