सार्वजनिक परिवहन हो सुलभ...जागरूकता गीत

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर विहार से सड़क नियम पर आधारित एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
सार्वजनिक परिवहन हो सुलभ-
नियम को जांचे परखे सब-
ऐसा देश बनाये सड़क जाम से मुक्ति पाए-
करना है छोटा प्रयास-
साधन हो सबके आसपास-
सार्वजनिक परिवहन हो सुलभ...

Posted on: Nov 16, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

भारतवासी देशवा बचावा हो भैया...देशभक्ति गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
भारतवासी देशवा बचावा हो भैया-
देशवा ला साथिल चली जाए हो-
मोगल अयलन गोरा-
अयलन उपज पर खैलन हो-
अब के नेता हटीले चाबवंलन-
अपनों धर्म गवावलस हो-
हिन्दू मुश्लिम अगरा पिचरा-
झारखंड के जकरा लगावा से हो-
अपना कुर्सी खातिर आपस में लड़ावल-
खूनवा के धार बहावलस हो-
भारतवासी देशवा बचावा हो भैया...

Posted on: Nov 14, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में...नारी गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बहनों के ऊपर एक गीत सुना रहे है:
बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में-
बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में-
संस्कृति का सौभाग्य छिपा है नारी के उत्थान में-
बहनों अपनी शक्ति जगाकर...

Posted on: Nov 10, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

भगवान की याद के साथ साथ अपना काम करते रहना भी जरूरी है...बिहार से प्रेरक कहानी

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं | इस कहानी का शीर्षक “भगवान की याद” है । बहुत समय पहले की बात है जब उत्तर बिहार के लोग राजधानी या दक्षिण बिहार जाने के लिए नाव के सहारे गंगा पार कर आते थे | एक बार की बात है जब आंधी तूफान आया और नाव बुरी तरह डोलने लगा और अपने गन्तव्य से विपरीत दिशा में भी जाने लगा । सभी लोग डर गये और उस नाव चलाने वाले भी भगवान को याद करने लगे |तभी मुख्य नाविक आया और उसने कहा कि भगवान को याद करते हुए अपना परिश्रम भी जारी रखो जरुर ही सफलता मिलेगा तो सभी नाविकों ने फिर कार्य करना चालू कर दिया तब वह नाव धीरे-धीरे खतरे से उबर गया । सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Nov 09, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

महिला पंच बार-बार शौचालय की मांग कर रही हैं पर पंचायत की बैठक में कोई उनकी नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-सुमेरा, कुढ़रनी ब्लाक जिला-मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) में सुनील कुमार इस वक्त ग्राम पंचायत की बैठक में है और उनके साथ गाँव की कई महिला वार्ड सदस्य या पंच उपस्थित हैं जो अपने ग्राम पंचायत में शौचालय नही बनने की समस्या बता रही हैं वे बता रही हैं कि शौचालय नहीं होने से गाँव की महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है शौचालय बनाने के लिए आवेदन भी दिया गया है पर अधिकारियो द्वारा कोई कारवाही नही की गयी है| अत: वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं कुढरनी ब्लाक के CEO का नंबर 08544412684 है आप से अनुरोध है कि कृपया उन्हें फोन कर उन पर दबाव डालें कि वे यह सुनिश्चित करें कि महिला सदस्यों की बात को सूना जाए । सुनील@9308571702

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »