मेरा राशनकार्ड नहीं बना है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पदरपारा, पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जानकी जी बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना है, नहीं बनने के कारण उन्हें बहुत परेशानी होती है, मजदूरी कर के अपना बच्चों को खाना खिलाती है| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये थे लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए जगए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9479231106, सचिव@9407929439, संपर्क नंबर फगनू@6300374353.

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD

गांव में 3 हैंडपंप है, लेकिन लाल पानी निकलता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गुमाड़पाल नया पारा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लक्षमण बता रहे है,कि उनके नया पारा में तीन चार हैण्डपंप लगा है,पर लाल पानी निकलता है, अब वे 5-6 किमी.दुर नाला का पानी लाकर पीते है,इसके लिए सरपंच व सचिव को आवेदन किये है,पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है|इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे| अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@7646802010, सीईओ@9406166884, सरपंच@8839026096, सचिव@77238925.

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम धर्मानगर, पंचायत सीतारामपुरम, मंडल-मुलाकलपल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से शिधु जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। 2 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@7898349031,

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM BULTOO MULKALPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA

वार्ड क्रमांक 10 में छत के ऊपर से बिजली तार लगा है, उसमे करेंट लगने का डर है, कृपया मदद करें-

वार्ड क्रमांक 10, ब्लाक-अंबिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से कान्हा सिन्हा बता रहे हैं, फुन्दुर डिहरी कान्हापिसिओं के पीछे बिजली का तार लगा है| छत के ऊपर करेंट का खतरा बना है| बारिस के समय ज्यदातर करेंट का डर है| इसके लिए उन्होनें बिजली विभाग को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक ठीक नहीं किये हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9826382136, बिजली विभाग@6269753261.

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: AMBIKAPUR CG LIGHT PROBLEM SARGUJA

गांव वोल्टेज कम होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-मोहगांव, पंचायत-सारसडोली, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से लखनदास बता रहे हैं उनके गांव में बिजली लगा है| लेकिन कुछ दिनों से ठीक से वोल्टेज नहीं मिल रहा है| गांव के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8103671668, JE@8817184642.

Posted on: Jul 25, 2022. Tags: LIGHT MANDALA MAWAI MP PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »