पीड़ितों का रजिस्टर: गोपनी सैनिक में डिप्टी करते थे, नक्सली के कारण नौकरी छोड़ना पड़ा...
पिंकू पोडियाम, ग्राम पंचायत-सोनपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं पहले उनके पति गोपनी सैनिक में डिप्टी करते थे| गांव वाले ने उन्हें धमकी दिए
नक्सली लोग उनके माता पिता को खत्म कर देंगे कर के उनको बोले इसके कारण उन्हें नौकरी छोड़ना पड़ा और उनके परिवार को गांव में भागना चाहते थे| फिर वे लोग गांव छोड़कर आना पड़ा वर्तमान में शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे है| मिस्त्री काम करने जाते हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं| और उनका राशनकार्ड भी नहीं बना हैं आवेदन किये हैं लेकिन नहीं बना है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302108949.
Posted on: Jul 12, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR POLIC VICTIM REGISTER VICTIM
हमारे गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-भेजा, पुजारी पारा ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुगंती बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587209468.
Posted on: Jul 12, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD SUGANTI
IMPACT: हमारे घर में चार महिना से बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था, सीजीनेट में शिकायत करने से बना...
ग्राम-बड़ेकक्लूर,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर-(छत्तीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही है,कि उनके घर में चार महिना पहले बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था उन्होंने सीजीनेट के साथियों से शिकायत करने पर एक महिना से घर का बिजली ट्रांसफर बन गया| इसलिए वो सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9407955265.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: AASMATI KUNJAM BADEKAKLOOR BASTANAR BASTAR CG IMPACT
सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, कई बार आवेदन दे चुके है, ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चलनपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में आयतु बता रहें कि उनकें गांव में पानी की बहुत समस्या है| 15 घर का बस्ती है, नाला से गंदा पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात करके पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@7587130513, सरपंच@7580761696. CEO@9406016762, PHE@9406078557,6261717578.
