स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गैस से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सूखा आंवला 100 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम लेकर दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें, खाना खाने के आधे घंटे के बाद आधा चम्मच चूर्ण पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है, दूसरा 2 पके केले दही के साथ सेवन करने से पाचन कृया ठीक करने के लिये उपयोग कर सकते हैं संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पेंशन के लिये आवेदन देते है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बरसे लक्ष्मी पति बरसे देवा, सरियाम जोगी पति देवा बता रही हैं, उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उनका उम्र 60 से ऊपर हो चुका है अधिकारियों के पास आवेदन करने पर कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@7587430063, कोंटा CEO@9424270014, संपर्क नंबर / वंजम देवा@9424244045.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
70 वर्ष उम्र होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पोयम देवा बता रहे हैं वे 70 वर्ष के है, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@7587430063, कोंटा CEO@9424270014, संपर्क नंबर / वंजम देवा@9424244045.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रक्त संबंधी विकार को दूर करने के लिये घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रक्त संबंधी विकार को दूर करने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गिलोय, सरीवा, आजीव, चिरायता सभी को 10-10 ग्राम लेकर उबालकर सुबह शाम सेवन करने से रक्त संबंधी विकार में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HEALTH KANAKRAM KAUSHI KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सडक नहीं बना है कृपया बनवाने में मदद करें...
ग्राम-नगरगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से अभिसेक और लक्ष्मी बता रहे हैं, पटेल पारा में रोड नहीं बना है रोड की लम्बाई 3 किलोमीटर है, सड़क नहीं होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने सड़क बनवाने के लिये सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन उससे कुछ काम नहीं हो पा रहा है इसलिये वे सभी श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7646808463. सचिव@9407717097, कलेक्टर@7860284002, CEO कोंटा@9424270014.
