News in Gondi: Translated from newspapers 30 July 2012
कांग्रेस के नंदकुमार पटेल ने रायगढ़ में आदिवासियों की जमीन की लूट का मामला सदन में उठाया। उन्होंने जानना चाहा कि जब 900 किसानों का मुआवजा पारित कर दिया गया है तो इन्हें मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़े जाने के दो दिन बाद प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तीन जगहों पर बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ दी गईं। इन घटनाओं की खबर मिलते ही गुस्साए बीएसपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।अंग्रेजी से परेशान रहने वाले विद्यार्थी हिंदी में मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। यहां का अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय इस दिशा में काम कर रहा है। विवि के कुलसचिव प्रो. यूएन शुक्ला ने बताया कि इस साल ऎसे अल्प अवघि के डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की योजना है जो बाजार की मांग के मुताबिक हों और जिससे विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया हो सके।
Posted on: Jul 30, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS
News in Gondi: Translated from newspapers 24 July 2012
दक्षिण बस्तर के आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए राजधानी के करीब एक पब्लिक स्कूल में प्रशासन ने भर्ती करा दिया, लेकिन बच्चों की फीस और अन्य राशि जमा करने में लापरवाही के चलते बच्चों को 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद टीसी नहीं दी जा रही है, परेशान बच्चे भटक रहे हैं। भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस वालों के बीच रविवार को संघर्ष हुआ। इसमें तीन दर्जन पुलिस वालों समेत करीब 100 लोग घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है।लोकपाल विधेयक पारित कराने की मांग पर 25 जुलाई से अनशन करने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि टीम अन्ना के लिए यह आरपार की लड़ाई है और वे बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे।
Posted on: Jul 24, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS
News in Gondi: Translated from newspapers 22 July 2012
कोरबा में बालको के अवैध कब्जे की जमीन के नियमितीकरण मामले पर कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ रायपुर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत में केस दायर किया।मुंह के कैंसर जिम्मेदार माने जाने वाले गुटखा पर छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही प्रतिबंध लगने जा रहा है। पता चला है कि सप्ताह भर में इस पर प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया जाएगा। राज्य शासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा से होकर बहने वाली शांत डंकनी नदी इतनी खतरनाक होगी, किसी ने कल्पना नही की थी। चार-चार मासूमों को निगलने वाली यह नदी ऐसी क्यों हुई? इस पर आज दिन भर शहर में चर्चा होती रही। तीन-तीन परिवारों के लिए अभिशप्त बनी डंकनी का यह रूप स्थानीय स्तर पर रेत उत्खनन करने वालों की वजह से सामने आया।
Posted on: Jul 22, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS
Impact: Collector orders enquiry after Swara report, Officials suspended
Mangal Kunjam from Dantewada in Chhattisgarh is telling us that Hemant Kashyap from Dantewada had reported about a village called Pondum on 13th July where children were eating their mid day meal rice only with salt and cillies as they were not provided any pulses or vegetables. He says the next day on 14th July Collector had ordered an enquiry and now two teachers in charge of mid day meal has been suspended and according to newspaper it has been found that the situation was similar in quite a few schools. He thanks Collector and Mr Kashyap for helping the children. For more Mr Kunjam can be reached at 09407785015
Posted on: Jul 21, 2012. Tags: Mangal Kunjam
Essar offers 1.5 lakh after child's death in industrial accident!
Mangal Kunjam in Dantewada district of Chhattisgarh is talking to a father in grief and agitated villagers who are protesting against Essar company who is offering to pay Rs 1.5 lakhs after killing a 5 year old child in an accident by their operation. The father and villagers tell him that they will not take the money and Essar should return the life of the child. Mangal ji requests us to intervene so that the family gets the required compensation. Mangal can be reached at 09407708515
