मेरे पति गाँव में फंस गए हैं, मैं बच्चों के साथ रायपुर में हूँ, खाने की बहुत दिक्कत है, कृपया मदद करे

वीरगाँव, उरला इंडस्ट्रियल एरिया, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा लॉकडाउन के कारण परेशानी में फंसी एक महिला से बात कर रहे हैं महिला गुंजन देवी बता रही हैं कि वे लॉकडाउन में फंसी हैं, उनके पति उनके साथ नहीं हैं, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, राशन की दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस समस्या की घड़ी में राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8962913080. नगर निगम आयुक्त वीरगाँव  श्रीकांत वर्मा जी @9479059150. भागीरथी वर्मा@9039142049(168380)

Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली से बता रहे हैं लाकडाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

मकान नंबर जे 351 खड्डा कालोनी जे ब्लाक स्वरूपनगर दिल्ली 42 से राहुल मेवासी बता रहें हैं, लॉक डाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है मै पहले भी रिकॉर्ड किया,पर किसी प्रकार की हमें सहायता नहीं मिल पाई है अतः सीजीनेट के समस्त साथियों सम्बंधित नजदीकी अधिकरियों से बात करके मुझे राशन दिलाने में मदद करें | मेरा सम्पर्क नंबर 9069 306134 [168097]

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे...बन्ना गीत-

दोंदर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक बन्ना गीत सुना रही हैं :
अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे-
देहूं न मोरी माया आशीष धनईया तोडय जाबे रे-
बेटा तुम हो कुमार नादान, धनुष कैसे तोड़ गिरैहैं रे-
माया हम क्षत्री के लाल धनईया तोड़ गिराईहैं रे-
अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे-
देहूं न मोरी माया आशीष धनईया तोडय जाबे रे...

Posted on: May 26, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

जिला-जालोन उत्तरप्रदेश के विनय सिंह रहने वाले है, वे 3 लोग है बांगेल नोएडा में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | राशन भी उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने आधार कार्ड से भी लेने प्रयास किया लेकिन नहीं मिला राशन कार्ड से भी लेने का प्रयास किया लेकिन उससे भी नहीं मिला बाकि लोगो को राशन कार्ड से मिला है | इन्होने 6 महीने से राशन कार्ड का उपयोग नहीं किया इसलिए इनका बंद हो गया बोलकर इनको नहीं दिया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नम्बर@8826709582.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT JALON SONG UP VICTIMS REGISTER

रीवा मध्यप्रदेश से काम करने गए थे, कंपनी बंद होने से खाने पीने को बहुत दिक्कत हो रही है...

पूना नगर रोड ,वागोली से मनीष यादव बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण पूना महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं कंपनी में काम करने को गए थे ,कंपनी बंद होने के कारण खाने पीने को बहुत दिक्कत हो रही है रीवा जिला मध्यप्रदेश में रहने वाले हैं,खाने को बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @8668848145, (165867 )

Posted on: May 26, 2020. Tags: MAHARASTRA SONG VICTIMS REGISTER YADAV CORONA PROBLEM MANISH

« View Newer Reports

View Older Reports »