Impact : आधार लिंक करवाने के बाद काम का पैसा मिल गया है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे हैं, टमकी निवासी पुष्पेंद्र रोजगार गारंटी में काम किये थे जिसका पैसा उन्हें नहीं मिल रहा था, अधिकारियों का कहना था आधार लिंक नहीं हुआ है इसलिये पैसा नहीं मिल रहा है, जिसके लिये उन्होंने विभाग में आवेदन किया लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है...गीत-

ग्राम पंचायत-इंजरम, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम जोती एक गीत सुना रही हैं:
यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है-
इस नाम में है मुक्ति
इस नाम में है शांति-
जिस नाम है जिंदगी यीशु ऐ हो न-
जिस नाम है बंदगी यीशु ऐ हो न-
यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है...

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG JOTI MADAKAM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

खेलब जाय ने बाडिनकाय बाडिनकाय...गोंडी गीत-

ग्राम-खड़कागाँव, जिला-नारायणपुर (छतीसगढ़) से कनकाय एक शादी गीत सुना रही हैं:
खेलब जाय ने बाडिनकाय बाडिनकाय-
यो पते नुसी सिन्दोड़ी सिन्दोड़ी-
सि लोरी लोरी लो काय रिलो काय-
दाई काय के काय दाई-
आज ले काय के जासे का जासे काय-
जोपा तेंदू सिलोरी सिलोरी लोरी लो-
काय कोनागिने मजा से काय जा से काय...

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: BHAN SAHU CG GONDI NARAYANPUR SONG

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी ज़ुकाम, खासी का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी 2 चम्मच, गुड़ 2 चम्मच और सरसों का तेल 1 चम्मच सबको मिलाकर साफ़ कर छोटी-छोटी गोलियां के बना लेवें, इसे दिन में दो बार सुबह-शाम दो-दो गोली सेवन करने से सर्दी ज़ुकाम और खासी में राहत मिल सकता है, दवा लेने के तुरंत बाद पानी न पीयें यदि पीना भी है तो हल्के गरम पानी पी सकते हैं, ठण्डी चीजों से बचें, नशा का सेवन न करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई और गरिष्ठ भोजन का उपयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत होती है अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. संपर्क नंबर@6260296049.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGALURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »