हर साल मनाते हैं हम मतदाता का दिन...गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं :
हर साल मनाते हैं हम मतदाता का दिन-
सोंचे समझे हर इक हर पलछिन-
25 जनवरी को आता है शुभ दिन-
नेता में नेकी होगी तो देश चलेगा जमके-
हम नेता के दम पे नही नेता है हमारे दम पे-
हर साल मनाते हैं हम मतदाता का दिन...

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

5 वर्ष से आवेदन दे रहे हैं विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम-गरावण्ड, पंचायत-नावमुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बेयहे और मोडी मंडावी बेयहे समस्या बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है पांच वर्ष हो चुके हैं इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विधावा पेंशन दिलवाने में मदद करे : सरपंच@9407659004, सचिव@9407603560, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7067497327.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANBATI DUGGA

जीसस पावर सूपर पावर...गीत-

ग्राम-पंजिगुडा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से प्रेम मसीह एक गीत सुना रहे हैं:
जीसस पावर सूपर पावर-
क्या क्या हुमका राजा स्कूल-
च चमकता तारा स्कूल-
जीसस पावर सूपर पावर-
क्या क्या हुमका राजा स्कूल-
च चमकता तारा स्कूल...

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG KONTA PREM MASIH SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

सबसे निराला है मेरा वतन, सारे जहाँ का है ये चमन...गीत-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
सबसे निराला है मेरा वतन-
सारे जहाँ का है ये चमन-
दीपक जलाते चंदा सूरज-
लाते पानी बादल-
धानी चुनर ओढ़े धरती होती खुशी से पागल-
चारों महीने है बाग़पन...

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG RAIGARH SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौसिक चर्म रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिन्हें चर्म रोग हो सबसे पहले नमक के जगह सेंधा नमक का सेवन करें और मीठा खाना बंद कर दें, नुस्खा बनाने के लिये तुलसी का रस 20 ग्राम, पिसा हल्दी एक चम्मच, कपूर 2 ग्राम लें, उसके बाद सबको अच्छे से मिला लें, उसके बाद खुजली के जगह पर दिन में तीन बार नहाने के बाद मसाज करें| इससे लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »