हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...नागपुरिया गीत

आश्रित-कुरूमगढ़, ग्राम पंचायत-बामदा, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु यादव एक नागपुरिया भाषा में गीत सुना रहें है:
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
कवना चरईया बोले राती गे सावरो-
हंसा चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
मंजूरा चरईया बोले राती गे सारो-
ही केकर लागिन अंगना बिरिंदा भेले सावरो-
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: NAGPURIYA SONG PRABHU YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ही नवाडीह का सिकात उनकरो होई बड़ी बेकार...सादरी गीत

ग्राम-कुरूमगढ़, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभु यादव एक सादरी गीत
सुना रहे हैं:
ही नवाडीह का सिकात उनकरो होई बड़ी बेकार-
बेहला के बाघ धरे रे होई चराद देखी बेकार-
सीता बाघ के मारबो एक फरे सखी मारबो फरे-
ही चरवाह कोय आगे नई जाये सब घूरे बछे बोहाये-
कपथे नीतो डरे रे होई चराद देखी बेकार-
ये नवाडीह का सिकायत उनकरो होई बड़ी बेकार...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: PRABHU YADAV SADARI SONG SONG VICTIMS REGISTER

आते है जाते है याद छूट जाते है...बिदाई गीत

मीना यादव एक बिदाई गीत सुना रही है जो ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है तो आइये सुनते है यह गीत:
आते है जाते है याद छूट जाते हैं-
कैसे बिदाई कैसे जुदाई-
आखों में आसू बहने लगेगा-
कोई छुपा ना सकेगे अगर दिल जलेगा तो-
काहे दिल तोड़ रखे दीदी मोर-
काहे आशा छोट रखे दीदी मोर-
काहे दिल तोड़ रखे भईया मोर...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: BALRAMPUR BIDAI SONG MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे... भक्ति गीत

ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीणा यादव एक आरती सुना रही हैं :
जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे-
भक्त जनो के संकट, क्षण में दूर करे-
जो ध्यावे फल पावे, दुःखबिन से मन का-
सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का-
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी-
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा आस करूं मैं जिसकी...

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »