छत्तीसगढ़ सुवा गीत : राम चले बन में लखन सिया संग में...
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर ( छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ एक माता जी टेटकी बाई छत्तीसगढ़ी सुवा सीट सुना रही है:
राम चले बन में लखन सिया संग में-
न रे सुवा हो तीनों में चलिना बन में-
कोना कना जाबो भैया, कोनी कना रबो-
न रे सुवा हो तीनों में चलिना बन में...
Posted on: Oct 24, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
गीत : उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार...
ग्राम पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है शुधमन घावड़े एक गीत सुना रहा है:
उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार-
गहरा है अन्धयारा दिया जलाना है-
सैन्तान से लड़ना है सामना भी करना है-
अँधेरे के इस दुःख पल, विजय को पाना है-
उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार-
गहरा है अन्धयारा दिया जलाना है...
Posted on: Oct 24, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ हल्बी गीत : मच्चो दादा रे मच्चो दीदी रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय...
ग्राम-नैतानार, पंचायत-कोलयारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू जी है जिनके साथ है ग्रामीण महिला शांति यादव एक हल्बी गीत सुना रहा है:
मच्चो दादा रे मच्चो दीदी रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय-
मच्चो नोनि रे मच्चो बाबू रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय-
आगे रेली सोली पैली, आगे रेली सोली पैली अभी होली किलो बाट-
आगे रेली लिंगोटी आगे रेली लिंगोटी अभी रेली होली फुलपेन्ट-
आगे रेली बैला गाड़ी आगे रेली बैला गाड़ी अभी होली बस गाड़ी-
मच्चो नोनि रे मच्चो बाबू रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय...
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KEERTI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER SAHU
3 किलोमीटर सड़क बहुत ख़राब है, पैदल चलना मुश्किल, पक्की सड़क बनाने में मदद करे...
ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दण्डवन जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट, गाँव के हरिराम मणिराम, लालसाय, रज्जूराम गावड़े बता रहे रहे है, कि गाँव में सड़क कि समस्या है, गाँव से करिबन ३ किलोमीटर कोरंडा, बेनूर तक कच्ची सड़क है| जिसके कारण मोटर सायकल, बैलगाड़ी, मवेशियाँ यहाँ तक पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, ख़ासकर स्कूली बच्चों को इसी रास्ते स्कूल जाना पड़ता है. इसको लेकर कई बार पंचायत सचिव, सरपंच बताया गया है, परन्तु बन जायेगा, बन बनायेंगे बोलते रहते है|लेकिन अभी तक बना नहीं है. पिछले ढाई तीन वर्षो से ऐसे ही हालात है, बारिश के दिनों बहुत ज्यादा समस्या होती है, कीचड़ से फ़िसलन जिससे चलने दिक्कत होती है|ग्रामीणों कि मांग है 3 किलोमीटर तक पक्की सड़क बने ताकि रास्ता सुगम सरल हो| कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह है, मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले.कलेक्टर@9425205669. सी.ई.ओ.नारायणपूर@9425263888. सरपंच श्रीमति रमोली सोनी@6263356660. सचिव गणेश दिवान@7587499033. अधिक जानकारी के लिए रज्जूराम गावड़े@7828995591.
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KANHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गीत : न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
ग्राम-बाग़झर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संभूनाथ एक गीत सुना रहा है:
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे-
सिला ले लेयोर ले या भावंरेन रे झुलू ले-
चलो रे मना बेचीं गुलेल लैय हा-
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
