छत्तीसगढ़ी गीत : काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा...

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार अहिरवार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काहा ले आवे सरस्वती, मैया काहा ले आवे गंगा-
सब मैया के शरणों हव में रहथों मैं गांव-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
शंकर विष्णु ब्रम्ह लोक में, तीनो भक्तन के पुजारी-
गजों और ग्रह लड़े जल भीतर, निकल गयें सब पाँव-
काथारा के सुनोइया काटा लगे ना तोर पाँव मा...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR AHIRWAR DONDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ जिला जगदलपुर से मशरूम उत्पादन एंव पैदावार करने की विधि व जानकारी...

जिला-जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल मशरूम लगाने, उगाने की विधि बता रहे है| स्पान 1 किलो, पैराकुटिया, गेहू का भूसा या सोयाबीन का भूसा 10 किलो, पानी लगभग 100 लिटर, कार्बन डिजिंग 5-7 ग्राम, फ्रामेलिन 140 मिली लिटर, पोलेथिन बेग| इन सभी का मिश्रण बनाकर 14-18 घंटे भिगोकर पानी निथारकर साफ सुथरी जगह पर सुखने के लिए छोड़ दे. जब अधिक गिला पान हट जाये, 60 से 70 प्रतिशत नमी बनी रहे, तब 30 ग्राम स्पान मिलाकर गर्म पानी के साथ उपचार करे. 40 लिटर पानी को 100 डिग्री गर्म कर उसमे आधा घंटा उसमें स्पान रखा जाता है| उसके बाद पानी निथाकर पोलीथिन बेग में भूसा सहित डाल देते है| जहाँ पर बेग रहे वहा का मौसम ठंडा होना चाहिए, उस जगह को ठंडाई वाली बनाना चाहिए. रस्सी या तार से बांधकर बेग में 8-10 छेद कर टांग दे एक कमरे में, यह बहुत ही लाभकारी होता है|बहुत कम पैसे में अधिक फ़ायदा आज के दौर में मार्किट में मांग है. अधिक जानकारी के लिए@9770920048.

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल...

ग्राम-कुरुसपाल, जिला-बस्तर, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा भूमिका एक कविता सुना है:
हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका-छुपी का खेल-
हाथी बोला सुन मेरे भाई , अब मैं छुपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह मिलूँगा पक्की बात बताता हूँ...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: BASTAR CG BHOLA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER

हरी डाल पर लगी हुई थी...कविता-

ग्राम-पातुरबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक साथ में सुनीता, गायत्री एक कविता सुना रहें हैं:
हरी डाल पर लगी हुई थी-
नन्ही सुंदर एक कली-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगती हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम-
आँखें खोलो और मेरे संग खेलो-
हरी डाल पर लगी हुई थी...

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: ASHOK NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पुस्तक का संसार ज्ञान मनोरंजन का भंडार है, इस संदर्भ में विचार व्यक्त भोला बघेल...

जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल जी हमें पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित कर रहे हैं इनका कहना है कि एक ही जिंदगी में हम ढेर सारी किताबें पढ़कर ज्ञान की बातों को को ग्रहण कर सकते हैं| हम अच्छी-अच्छी किताबें-इतिहास, सामाजिक की बातें पढ़ सकते हैं, अख़बारों से विभ्हिन्न जानकारियां ले सकते हैं, पुस्तकालय जाकर हम कई प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन कर बहुत सारी बातों का ज्ञान ले सकते हैं| जितने भी महान वैज्ञानिक हैं सभी ने बहुत ज्ञान की बातों का अध्ययन किया है|पुस्तक मनुष्य जीवन का सबसे अच्छा साथी है| इसके विपरीत आज के दिन में अधिकांश लोग मोबाइल, गपशप, फिल्मों, किसका किसके साथ झगड़ा हुआ है, शराब की बातें ही किया करते हैं |इसलिए किताबें पढो सबसे अच्छी ज्ञान लो यह सन्देश हम सबके लिए है.

Posted on: Nov 24, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »