स्वास्थ्य स्वर : जीरा से सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जीरा का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सर्दी, जुकाम होने पर एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर उबालें, जब पानी थोड़ा ठण्डा हो जाये तब उसे चाय की तरह सेवन करें, ऐसा करने से सर्दी जुकाम में आराम मिल सकता है : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : 1 साल से सर्प काटने की दवा दे रहे हैं अभी तक 3 लोगो को दवा दे चुके हैं...
ग्राम-लट्टागोडा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कुंजाम भीमा बता रहे हैं कि वे सर्प काटने की दवा देते हैं, 1 साल हो चुका है, दवा देते हुये, ये दवा बनाने की विद्या उन्होंने अपने पिता से सीखा था, अभी तक उन्होंने 3 लोगो को दवा दिया, जिसका उन्हें लाभ मिला है, इस संबंध में जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@6301271560.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG HEALTH KUNJAM BHIMA SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
मुझे कम दिखाई देता है जगदलपुर मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह देते हैं पर कोई ले जाने में मदद नहीं करता...
ग्राम-कुम्हली ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से घसिया राम बघेल बता रहें कि बचपन से उनके आँख से कम दिखाई देता था जैसे-जैसे उम्र बढ़ रहा है तो और कम दिखाई देता है दूर के लोंगो को व लिखे हुए अक्षरों को नहीं पहचान पाते | इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल शिविर में गए तो वहां बोलते हैं कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जाँच कराके आओ इसके लिए अपने गाँव के सरपंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ | मेरे माता-पिता गरीब है जगदलपुर ले जाने में कोई मदद नहीं करते इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है अधिकारियों से बात करके आँख का इलाज कराने में मदद करें | संपर्क नंबर @7648088163(169781) CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: GHASIYARAM BAGHEL HEALTH PROBLEM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मधुरस और सोंठ से जोड़ों के दर्द की दवा...
ग्राम-सारंगपुर पोस्ट-तातापानी जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य नन्दलाल सिह सोठ और मधुरश से बनी दवा के घरेलु नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं गठिया बाद रोग में सोठ 100 ग्राम को बारिक करके आधे लीटर मधुरश में मिलाकर एक-एक चम्मच रोज शाम-सुबह खाली पेट सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है 15 दिन खाने से आराम मिल जाता है लेकिन 3 माह कोर्स पूरा करना पड़ता है नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें इसके बाद उपयोग करें|संपर्क नंबर @7999161015 CS
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HEALTH NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: मुनक्का का औषधि के रूप में उपयोग -
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल वन औषधि और अंगूर के घरेलु नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं |क्षय रोग में घी, खजूर, मुनक्का,मधु आदि का लेह बनाकर सामान मात्रा में सेवन करने से क्षय रोग दूर होता है | इसी प्रकार गला और ग्रंथि के रोगों में भी मुनक्का का सेवन करना लाभप्रद होता है | नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें उसके बाद ही उपयोग करें : संपर्क नंबर@ 9826040015. (169617) NP
