बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी...गीत

बड़ाताज बाग, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) से नसरीन बेटियों पर एक गीत सुना रही हैं :
बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी-
तारा बनूंगी मै सहारा बनूंगी-
गगन पे चमके चंदा मै धरती पे चमकुंगी-
धरती पे चमकुंगी मै उजियारा करूंगी-
बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी...

Posted on: Aug 19, 2017. Tags: NASREEN NAGPUR SONG VICTIMS REGISTER

बन्ना के लगा शहर में ब्याह रुपैया पूजत नहीं हो...बन्ना विवाह गीत

जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से कामता प्रसाद राजपूत एक दूल्हा बिदाई गीत सुना रहे है :
बन्ना के लगा शहर में ब्याह रुपैया पूजत नहीं रे-
रुपैया पूजत बुइहैं रे रुपैया पूजत नहीं रे-
बन्ना के दादा है कंजूस तिजोरी खोलत नाही रे-
बन्ना के दादी है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे-
बन्ना के पापा है कंजूस तिजोरी खोलत नाही रे-
बन्ना के मम्मी है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे-
बन्ना की चाची है दिलदार तिजोरी खोल दिखावे रे...

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: KAMTA PRASAD RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

जागो-जागो मूलनिवासी हीरा दादा बोलते...गोंडवाना गीत

ग्राम-मालाडांड, पोस्ट-करहनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छतीसगढ़) से प्रेमनारायण पुरेटी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जागो-जागो मूलनिवासी हीरा दादा बोलते-
गोडवाना में दीप जला दो अब अंधियारी भागते-
गोडवाना में जोत जला दो अब उजियारी आवाते...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: PREMNARAYAN PURETI SONG VICTIMS REGISTER

हम भी भेज दिए हैं, साथियों मंगल गृह को यह सन्देश...बाल कविता

ग्राम-पड़ेगाँव, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ पी एस पुष्प एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हम भी भेज दिए हैं साथियों-
मंगल गृह को यह सन्देश-
सकल जगत से कम नहीं हैं-
अपना प्यारा भारत देश-
सकल जहाँ से कम नहीं है-
अपना प्यारा भारत देश-
मंगल गृह के राजा को हम-
देश का हाल सुनायेंगे-
देश कैसे आगे बढेगा-
सब यही सिखलायेंगे...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: DR PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ, चादर तो फट गया, दर्जी बुलाओ...बाल कविता

ग्राम-डूमरखोरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से भानु एक बाल कविता सुना रहे है :
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ-
दर्जी का सुई टुटा, घोड़ा दौड़ा-
घोड़ा का टांग टुटा, हल्दी लगा-
हल्दी का रंग छूटा, डॉक्टर बुलाओं-
डॉक्टर का पेट फ़सा, ताली बजाओं-
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: BHANU BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »