ध्यान लगाकर पढना है, हमको आगे बढ़ना है....बाल गीत -
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल कवि डॉ. पुष्प एक बाल गीत सुना रहे है :
ध्यान लगाकर पढना है, हमको आगे बढ़ना है-
गाँव-गाँव में जा जाकर ज्ञान का दीप जलाना है-
जहाँ कहीं भी मिले अँधेरा उसको दूर भगना है-
कोई अनपढ़ न रह पाए ध्यान हमे यह रखना है-
समझे कुछ तुम पिंटू भैया अब तो पढने जाना है-
ध्यान लगाकर पढना है हमको आगे बढ़ना है...
Posted on: Sep 16, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
माँ हो मेरी माँ तू ही है...कविता
ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल कवि डॉ पुष्प माँ शीर्षक से एक कविता सुना रहे है:
माँ हो मेरी माँ तू ही है-
मेरी मरियम तू ही मेरी सीता है-
श्रीकृष्ण जो उपदेश दिए-
बस तू वही योगिता है-
चलती थी दुर्गम राहो में-
पाँव में चुबे कई काटे थे-
दर्द नहीं होती थी मुझको-
जेहन में तेरी भाते थे...
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
इस धार्मिक जगह पर 60 साल से भी रह रहे गरीबों और मज़दूरों के घर कभी भी तोड़ दिए जाते हैं...
बड़ा ताजबाग दक्षिण नागपुर (महाराष्ट्र) से नसरीन बता रही है कि यहां बाबा का दरगाह है, यहां पर लोग आते हैं ये देखने लायक जगह है, यहां मजदूर वर्ग अधिक है ये 84 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुवा है 60 साल से लोग रह रहे हैं. ये क्षेत्र ताजुददीन बाबा ट्र्स्ट में आता है इस वजह से लोगो आज भी उनकी जगह नहीं दी गई लोग चाहते हैं कि उन्हें उनकी जमीन का अधिकार मिलना चाहिए क्यों कि कभी भी घरो को तोड़ दिया जाता है जिससे इनको हमेशा बेघर होने का डर बना रहता है घर तोड़ने के बाद जमीन दी जाती है लागत नहीं और दिए गए जगह पर घर बनाना पड़ता है ये टेक्स भरते है,लेकिन कारपोरेशन क्षेत्र में नहीं आने से इन्हें सरकारी सुविधा नहीं दी जाती इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से मदत की अपील कर रहे हैं...नसरीन@9637794982.
Posted on: Sep 07, 2017. Tags: NASREEN NAGPUR SONG VICTIMS REGISTER
एक किरण जो सूरज से, बिखर-बिखर कर पूरब से...कविता
ग्राम-तमनार, जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल साहित्यकार डॉ.पी.एस.पुष्प एक कविता सुना रहे हैं :
एक किरण जो सूरज से, बिखर-बिखर कर पूरब से-
सारे तम को धो देती है, देखो कितना धीरज से-
एक बूँद वर्षा से छनकर, शीपी में सुन्दर से ढलकर-
नई कहानी गढ़ जाती है, प्यारी सी वह मोती बनकर-
सीख यही तुम ले लो बच्चों, एक धरा ईश्वर है बच्चो-
आपस के रिश्ते नातों को, समता से तोलो तुम बच्चों...
Posted on: Sep 07, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our school water tank got repaired after report on CGnet Swara...
वार्ड क्रमाक 48 पंचवटी, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते बता रहे हैं कि उनके वार्ड के बाल प्राथमिक शाला की पानी की टंकी बहुत सालों से क्षतिग्रस्त थी, जिसके गिरने से बहुत गंभीर दुर्घटना हो सकती थी और कई बच्चों की जान जा सकती थी पर कोई भी अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था फिर उन्होंने इसके बारे में सीजीनेट में रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो उसके 25 दिन बाद अधिकारियों ने कार्यवाही की और क्षतिग्रस्त टंकी को दुरुस्त करवाया इसलिए वे सीजीनेट के उन सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव बनाया तथाअधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं. सुरेश सातपुते@7974301060.
