ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...प्रेरणा गीत-
ब्लाक-बैकुण्डपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहीं है-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
गिरजा नहीं जाते हो, दूर चले जाते हों क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
रत्ना नहीं जाते हो, दूर चले जाते हो क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
आनंद आनंद आनंद है...मसीह गीत-
कुमारी लखमी ग्राम पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से मसीह गीत सुना रही है:
आनंद आनंद आनंद है-
अपने यीशु से प्रेम किया है-
अपना बेटा हमे बना लिया है-
हमारा सौभाग्य है-
अलेलुइया सदा गायेगी-
प्रभु यीशु के लिए...JP
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
5 साल राशन कार्ड के लिए आवेदन देते आ रहे है, अभी तक नहीं बना, सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते...
पटेलपारा ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी दोरकाराम मोर्य पटेलपारा, राजकुमार कश्यप पटेलपारा, देवराम कश्यप, लेचिनारपारा, भक्तु नाग मुंडीगुडा, श्रीमती सुखमनी मोर्य झुलनारेडपारा और देवीराम कश्यप बता रहें है कि उन लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है और सरपंच सचिव जो भी मांगे हम लोगों ने दिया फिर भी राशन कार्ड नहीं बना| सचिव सरपंच को बोलने पर बनेगा-बनेगा बोलते है लेकिन अभी तक बना नहीं है,राशन कार्ड के लिए पिछले 4 से 5 साल से आवेदन कर रहें है पुराने सरपंच को बोले और नया सरपंच को भी फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिये गए अधिकारीयों के नंबर में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : CEO@8889251366, सचिव@7648021198, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@9479224461, संपर्क देवीराम कश्यप@9406169979.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं समूह चलाकर लोगो को रोजागर और धंधा पानी के लिए पैसे देखकर मदद करती हूँ...
नेगिरासपारा ग्राम+पंचायत-गड़िया, ब्लॉक-लोंहडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ सत्यवती बघेल बता रही है कि समूह में 2 साल से जुडी हुई है,उनका कहना है कि हम समुह से पैसा निकल के धंधा करते है और फिर बाद में जमा करते है दस लोग मिल के एक-एक हजार जमा करते है सभी को रोजगार के लिए पैसा दिलाती है,स मूह का पैसा से बैला रोजगार और दुकान खोलने के लिए भी पैसा दिलवाती है | संपर्क नम्बर@9098500220.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
अल्ले वे केल्ला ननों ननों वे...करसाड गोंडी गीत-
ग्राम+पंचायत-कोरंगाली (पटेलपारा) विकासखंड-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कर्ते साथ में राजेश कुमार पोडयामी, महरूराम पोड़यामी, निखलेश कुमार वट्टी, दिनेश कुमार वट्टी, बामनराम, अनिल कुमार गोंडी करसाड गीत सुना रहें हैं:
अल्ले वे केल्ला ननों ननों वे-
सुन पदर स्कूल ज्ञान करी वाडा न-
ननों रेला लोयो रेला रेला लोयो रेला-
अल्ले वे केल्ला ननों ननों वे-
सुन पदर स्कूल ज्ञान करी वाडा न...
