राघे गोविन्द गोपाल भज ले न...गीत-

ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं :
राघे गोविन्द गोपाल भज ले न-
भजले सुबह शाम-
जीवन तेरा तर जायेगा बन जायेगा मनवा रे-
तेरे बिगड़े काम-
राघे गोविन्द गोपाल भज ले न-
सुख के है साथी सरे दुःख में न कोय...

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ाते जायेंगे...कविता-

ग्राम-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से आनंद पोटाई, कार्तिक पोटाई, सोमनाथ पोटाई एक कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ाते जायेंगे-
पढ़ना कभी न छोड़ेंगे हर दिन पढ़ने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाथ हमारे गड्ढे खूब बनायेंगे-
ईन गड्डो में अच्छे सुंदर पौधे खूब लगायेंगे-
कारागार को साफ रखेंगे गलिया साफ बनायेंगे-
कैसे हमें जीना चाहिये जीकर हम दिखलायेंगे...

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

कौन रंग तुलसी रामा हो कौन रंग श्री भगवान...भजन-

खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
कौन रंग तुलसी रामा हो कौन रंग श्री भगवान-
कौन रंग वीर हनुमान तोला रंगाये हवे न-
कहां बैठे तुलसी कहां बैठे राम हो कहां बैठे राम-
कहां बैठे हे वीर हनुमान विराजे हवे न-
चौरा बैठे तुलसी सिंहासन में राम-
हो मन मंदिर मा बैठे हे वीर हनुमान विराजे हवे न-
हरा रंग तुलसी संवर रंग राम दिखे अंगरा कस वीर हनुमान विराजे हवे न...

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गैस से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सूखा आंवला 100 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम लेकर दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें, खाना खाने के आधे घंटे के बाद आधा चम्मच चूर्ण पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है, दूसरा 2 पके केले दही के साथ सेवन करने से पाचन कृया ठीक करने के लिये उपयोग कर सकते हैं संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन के लिये आवेदन देते है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बरसे लक्ष्मी पति बरसे देवा, सरियाम जोगी पति देवा बता रही हैं, उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उनका उम्र 60 से ऊपर हो चुका है अधिकारियों के पास आवेदन करने पर कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@7587430063, कोंटा CEO@9424270014, संपर्क नंबर / वंजम देवा@9424244045.

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »