देशी बीज और गोबर खाद के उपयोग कर खेती करते हैं किसान...
ग्राम-अरगट्टा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से थातित अन्ना बता रहे हैं उनका गाँव आदिवासी गाँव हैं वहां पर लोग खेती के लिये शहरी बीज का उपयोग नहीं कृते हैं बल्कि जो उगाते हैं उसे ही उपयोग करते हैं, वे देशी बीजो की खेती करते हैं, रोपा नहीं लगाते बुवाई करते हैं, वे जितना उगाते हैं उनके परिवार के लिये पर्याप्त होता है, खेती के लिये किसान केवल गोबर का उपयोग करते हैं|
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा, जरुर आबे न...गीत-
सल्हेवारा नवागांव, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से लीलादास माडवी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा-
जरुर आबे न-
अंखि गडाये जोहत रहिथो-
सोर संदेश का देखत रहिथो-
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा – जरुर आबे न...
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG LILADAS MADAVI RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
आज बढती बीमारी के रोकथाम के लिये जैविक खेती की आवश्यकता है-
अमलेश्वर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वी पी पटेल राशायनिक खेती से आज जो नुकसान हो रहे उनके बारे में बता रहे हैं, आज पूरे देश में रशायानिक खाद और कीटनाशक के प्रयोग कर खेती की जाती है जिससे तरह तरह की बीमारियां हो रही हैं, हरियाणा और पंजाब राज्य में इसके प्रभाव को देखा जा सकता है, किसान जितना उपज से लाभ लेता है उसे अपनी बीमारी में लगाता है इसका कारण राशायन युक्त खेती है इसलिये आज के समय में जैविक खेती करने की आवश्यकता है जिसके प्रचार प्रसार और अभियान चलाये जा रहे हैं, चीजें उपलब्ध कराई जा रही है और किसान इसका लाभ ले रहे हैं| संपर्क नंबर@7024816667.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: AGRICULTURE CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
वनों से प्राप्त जड़ी बूटी से बीमारी का ईलाज...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बंजम मडमा बता रहे हैं वे बुखार और आँख से संबंधित बीमारी की दवा देते हैं, 10 से ये काम कर रहे हैं, जड़ी पौधों के उपयोग ईलाज करने का तरीका उन्होंने अपनी माँ से सीखा था, ये जड़ी बूटी वे नेलवाड के जंगलो से लाते हैं, वे आज भी इलाज करते है और नि:शुल्क दवा देते हैं | संपर्क नंबर@9691154459.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG HEALTH KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
योजना का लाभ नहीं मिल रहा है झोपड़ी बनाकर रहते हैं...
ग्राम पंचायत-बर्रेमुग्गा, पोस्ट-एर्राबोर, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सलाम रवि बता रहे हैं, उनका प्रधानमंत्री आवास की समस्या है, उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला है, वे झोपड़ी में रहते हैं जिससे दिक्कत होती है, गाँव के मुखिया के पास आवेदन करने पर कोई मदद नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें :
सचिव@9406470494, जिला CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002. संपर्क नंबर@6261300513.
