रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है इसलिए गोबर खाद ज्यादा डालते हैं...
ग्राम-मड़ानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लखमू बता रहे हैं कि अभी इनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है अभी धान-मक्का आदि का खेती करेंगे ऊँचे जमीन में मक्का का बीज बोयेंगे और बांकी में धान कि रोपा लगाएँगे रोपा एक महीने में लगाने के लायक हो जाता है लगाने से पहले गोबर खाद डालते हैं फिर थोड़ा बहुत रासायनिक खाद डालते हैं ज्यादा रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाता है इसलिए गोबर खाद् ज्यादा डालते हैं इसका चावल खाने में टेस्ट रहता है बीमारी कम होता है और जमीन कि शक्ति बनी रहती है नमी बनी रहती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करना चाहिए रासायनिक खाद कम | CS
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAKHMU SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पूरे गाँव में 6-7 साल पहले घरों में शौचालय बनना शुरू हुए, अभी तक पूरे अधूरे पड़े हैं...
ग्राम-वंजमगुड़ा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकम दुर्गा बता रहें है उनके गाँव में शौचालय 6-7 साल पहले बनना शुरू हुआ लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है बारिश के समय में बाहर शौच के लिए जाना डर लगता है, शौचालय बनवाने हेतु ग्राम सरपंच सचिव को शिकायत किये पंरतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये और बोलते है अभी इसका पैसा नही आया है इस कारण से रुक गया है| वे चाहते है शौचालय का पूर्ण रूप से तैयार करें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सचिव@9424827810 संपर्क@9422300674.NM
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: DURGA TOILET PROBLEM SUKMA CG MADAKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : क्रेन ऑपरेटर के पद से हटाया जा रहा था, सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात् वापस रख लिए हैं...
उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बता रहे हैं की सुनील इंडस्ट्रीज रायपुर छत्तीसगढ़ में क्रेन ऑपरेटर के पद पर काम कर रहे हैं, दिनांक 01 जून को यह कह कर उनको काम से हटाया जा रहा था कि ऊपर से आदेश है पुरानें लोगो को हटा कर नयें लोगो को भर्ती किया जायेगा जिसकें पश्चात् सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये तत्पश्चात सीजीनेट सुनने वालें साथियों की मदद से दिए गये फ़ोन नंबर पर श्रम सचिव एंव लेवर कमिश्नर से बात किए उसके बाद कंपनी प्रबंधन ने फिर से उनको काम में वापस रखने के लिए दिनांक 15 जून को तैयार हो गये | इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों को धन्यवाद कर रहें है. भागीरथी@9039142049. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG RAIPUR URLA IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...
ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रिनू आदिवासी बता रही है, मजदूरी करने के लिए दुसरें शहर में गये थे, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा बताया जा रहा है की प्रवासी मजदूरों को सरकार के द्वारा एक हजार देने की दावा किया है जो सरकार ने अभी तक एक हजार ट्रांसफर नही किया है हम अपने पैसे से आये है| घर आने के गाँव में कोई रोगजार नही जिसे हम मजदूरी कर सके और अपनी परिवार चला सके, इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर गाँव में रोजगार तथा एक हजार ट्रांसफर कराने में मदद करें. अधिकारी@9407803480. संपर्क@8949503109. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CORONA PROBLAM REWA MP RINU ADIWASI SONG VICTIMS REGISTER
गले में फूल, बगल में झोला रखे हैं...गीत-
करौंदा टोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई अपने साथी शांति बाई से एक ददरा गीत सुना रही हैं:
राम चले स्कूल गले में फूल-
बगल में झोला रखे-
आगे आगे राम चलत हैं-
पीछे में लक्ष्मण भईया-
गले में फूल-
बगल में झोला रखे हैं... (AR)
