Impact : गाँव में बिजली है पर पोल कम लगे थे, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद और लगा दिए गए...

ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली तो है पर पोल कम लगे थे लाईट सही से नहीं आता था अक्सर वोल्टेज काम रहता था लाइट डिम रहती थी जिसके कारण समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कियें जिसके उपरांत सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से 15 दिनों के अन्दर बिजली ठीक कराने में मदद किये इसलिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने साथियों को धन्यवाद कर रहें है. संपर्क@975225432.RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: IMPACT SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पास दूसरा कोई काम नहीं है, राज मिस्त्री का काम करके अपना परिवार चलाते हैं...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली(महाराष्ट्र)से चुक्कू वत्तेपल्लू बता रहे हैं ये 7 वर्ष से राज मिस्त्री का काम करते हैं ज्यादा ठेकेदार के अंडर में काम करते है ठेकेदार के अंडर में काम करने से 500 रूपये रोजी मिलता है यदि लोकल में काम करते हैं तो 400 रुपये मिलता है इनके साथ में 3 लेवर काम करते हैं इनके पास काम करने का ओजार नहीं है सब ठेकेदार का रहता है परिवार में 12 सदस्य हैं और इनके पास दूसरा काम करने को नही है यही काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं:संपर्क नम्बर @9421411627 (169902) CS

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHUKKU VATTEPALLU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड नहीं है, बरसात में आने जाने में दिक्कत होती है, कई बार आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ.

ग्राम उंगनारपाल, पंचायत चन्दोरा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजवन्तीन के साथ है ग्रामीण साथी दुष्यत कुमार सलाम बता रहा है सड़क की समस्या बारिश के समय में आने जाने और ज्यादा दिक्कतें होती है बताया जा रहा है इस विषय में सभी जिलाअधिकारी एंव ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को आवेदन दिया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए फोन नंबर पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220099. संपर्क@7587209224. RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DUSHYANT KUMAR SALAM NARAYANPUR CG ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नारायणपुर: हम हाइब्रिड बीज और सरकारी खाद का उपयोग करते हैं, इससे फसल ज़्यादा होता है...

ग्राम-ओंग्नारपाल जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से नितिन सलाम खेती के बारे में बता रहे हैं कि वे 10 वर्ष से खेती-किसानी करते हैं नागर-बैल से खेती करते हैं अपने खेत में अभी सफरी, 1010 हाईब्रिड और मोटा धान आदि लगाते हैं ये 4 माह में तैयार हो जाता है इसमें कुछ गोबर खाद और रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं रासायनिक खाद का उपयोग ज्यादा करते हैं इससे फसल ज्यादा होता है:संपर्क नंबर@7587209224(169932)   CS

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: AGRICULTURE NARAYANPUR CG NITIN SLAM SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित हूँ, पढाई करने के लिए कोई सुविधा नही है, ब्रेल पुस्तक दिलाने में कृपया मदद करें...

सूरदास पैकरा ग्राम गोटानपानी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि वे जन्म से 100% दृष्टिबाधित हूँ, उनके पास पढाई करने के लिए कोई सुविधा नही है इन्हें पढाई करने में कई दिक्कतें आ रहीं है, पढाई करने के लिए आवश्यक  पुस्तकों की जरूरत है जो इस समय उपलब्ध नही है| वे कह रहे हैं कि कृपया सरकारी विभाग के माध्यम से (ब्रेल पुस्तक) दिलाने में सहयोग करें, जिससे मै अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकू इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है सरकारी विभाग से संपर्क कर कक्षा 6 से 8 तक की ब्रेल पुस्तक और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग दिलवाने में मदद करें@7049905312. RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BLIND EDUCATION PROBLEM JASHPUR CG SONG SURDAS PAIKRA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »