आदिवासी इलाके में लोगो को आज भी परेशान...
भोपल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान बता रहे हैं, भूपेश सरकार उन आदिवासियों को जो जेल में हैं उनको रिहा करने का अस्वासन देकर राज्य में सरकार बन जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं कर रही है, उनके इलाके के बालीगुडा पंचायत के लोग बाजार गये थे जिनको पुलिस पकड़ कर रात भर थाने में रखी और मारपीट करती रही, उसके बाद बीजापुर लेजाकर एस पी कार्यालय में रखा गया, तब उनके इलाके के सरपंच अनीता आलम द्वारा क्षेत्र के विधायक से चर्चा करने के बाद उन लोगो को छोड़ा गया| इस तरह से प्रशासन द्वारा आदिवासियों पर अत्यचार किया जा रहा है, इसी प्रकार एक दूसरी घटना सामने आई है जिसमे मट्टी मरका गाँव से आये हुये एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर थाने में रखी और जब गाँव के लोग थाने पहुंच कर निवेदन किये तो उनको छोड़ा गया| इस प्रकार जो पहले चल रहा था आज भी वही हो रहा है आदिवासियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है| अफजल खान@9479214668.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: AFAJAL KHAN BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड निरस्त होने से एक साल से राशन नहीं मिल रहा है, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-ओगनार, पंचायत-चांदागाव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से विजय बता रहे हैं की एक वर्ष से उनका राशन कार्ड बंद है, राशन कार्ड बंद होने से उन्हें दिक्कत होती है, राशन ख़रीदना पड़ता है, इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : संपर्क नंबर/पांडू राम वड्डे@6383115106. सचिव@7722973930, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANBATI DUGGA
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दारू हल्दी को छोटे-छोटे टुकड़े कर पीसकर इसे 1 लीटर पानी में उबलना है जब पानी एक चौथाई बच जाये तब उतारकर सुरक्षित रख लें, एक-एक कप पानी दिन में तीन बार प्रयोग करने से लाभ हो सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, मैदा, शक़्कर, नमक का सेवन कम से कम करें। अधिक जानकारी के लिए दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेरी पनाह में हमे रखना...प्रार्थना गीत-
खैरागढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
तेरी पनाह में हमे रखना-
सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट कर्म चोरी बेईमानी-
और हिंसा से हमको बचाना-
तेरी पनाह में हमे रखना...
Posted on: Feb 04, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
गाय पालन को प्रोत्साहन के साथ स्वावलंबी बनने के अवशर देती है श्रेष्ठ देशी गौ अनुसंधान...
श्रेष्ठ देशी गौ अनुसंधान केंद्र अमलेश्वर रायपुर (छत्तीसगढ़) से एस पी साहू बता रहे हैं उनकी संस्थान किसानो से देशी गौ मूत्र 25 रुपये प्रति लीटर पर खरीदती है, दवा और खाद बनाने का प्रशिक्षण देती है, हर किसान को एक एकड़ के लिये दवा मुफ़्त में देती है, जिससे वे इसे सीखे और इस तरीके को अपनायें और वे गायें जो दूध नहीं देती हैं उन्हें भी पाला जाये, इसके अलावा वे कई उत्पाद बनाते हैं, लोगो को स्वावलंबी बनाने के लिये अवशर देते हैं| एस पी साहू@9203307758.
