मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्...संस्कृत वंदना
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छतीसगढ़) से ओमकार सिंह मरकाम संस्कृत में वंदना सुना रहे हैं:
सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमय: पिता-
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्-
ओमकार बिंदु संयुक्तं नित्य ध्यान्ति हेगिम्न-
कम्द्द्य मोक्षय श्राव ओमकार-
नमो नमह वासु देव्सुकतम...
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKARSINGH MARKAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थय स्वर : दर्द नाशक तेल बनाने की विधि...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय दर्द नाशक तेल बनाने की विधि बता रहे हैं: बैगन ( जो गोल , नीला, या काला हो) उसमे अनेक छेद करें| लहसुन की कलि को उन छेदों में डाल दें, उसके बाद लोहे की कढाई से सरसों के तेल डालकर एक-एक चम्मच मैथी, अजवाइन 10-15 लौंग (जो फूल लगी हो) इन सभी को इतना पकाएं की सभी जल जाए तो| ठंडा कर कपडे से छानकर रख लें| मरीज के जहाँ दर्द हो वहां हलके हाथों से मालिश करने से आराम मिलेगा| यह प्रयोग सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9424759941.
Posted on: May 24, 2019. Tags: HEALTH MADHYA PRADESH RAGHVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
नदी का बालू (रेत) का खनन गैर कानूनी तरीके से हो रहा है,अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं ...कृपया मदद करें
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि पन्ना जिले के केन नदी का बालू (रेत) शासन के खिलाफ होकर खुले आम गैर कानूनी तरीके से खनन हो रहा है| यह खनन अधिकारियों को डरा-धमका कर किया जा रहा है| जो भी प्रशासन के अधिकारी जांच हेतु जाते हैं, उन्हें बंदी बना लिया जाता है | इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया वे अनसुनी कर दिए, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें |कलेक्टर@9755991970,मुख्या मंत्री P.A@9810022033, साधू सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: May 22, 2019. Tags: AJAYGARH MP PANNA SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खांसी के रोकथाम हेतु घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय खांसी के रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खा बता रहे है: लघुकंदकारी (भटकटाई) यह जमीन से लगा हुआ छोटा पौधे के रूप में होता है, इसके नीली फूल होते हैं, तथा इसमें छोटे फल भी होते हैं |इसके फूल को तवे में रखकर जला लें, जलने के बाद वह जब राख हो जाए तो एक चुटकी शहद के साथ मरीज को प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराने से लाभ होगा | यह प्रयोग सभी अपने घर में कर सकते हैं, बिना कोई धन खर्च किये बिना | वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 22, 2019. Tags: MADHYA PRADESH RAGHVENDRASINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सीजीनेट आगे संगी गाँव गरीब के सीजीनेर आगे...गीत
ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
सीजीनेट आगे संगी गाँव गरीब के सीजीनेर आगे-
एक दबा के रिकार्डिंग कराबो दो दबा के समस्या ला सुनब-
कोई हर गाना गावे कोई हर समस्या बतावे-
सब रिकार्डिंग काराबो सीजीनेट आगे...
