करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दे रहे हैं, अधिकारी नही सुनते कृपया मदद करें...मदद की

ग्राम-कोठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या हैं, लगभग मार्च के महीने के बाद से यहाँ के कुँए में पानी ख़तम हो जाता है| थोड़ा पानी बचता है, उसमे पत्ते गिर कर सड़ जाते हैं| जिसको पीने से बीमारी फैलती है|वहां लगभग 7 घर, और 30 लोगों की जनसंख्या है | वे करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दिये हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर नया हैंडपंप खुदवाने में मदद करें| सचिव@ 9617031878, सरपंच@9754419529, संपर्कनम्बर@9111923350.

Posted on: May 19, 2019. Tags: ASHOK VIHAY BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

गांव में पानी की समस्या है, पारा के लोगो को 1 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना होता है-

ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में स्कूल के पास दो बोरिंग है| जिसमें आस पास के सभी पारा के लोग पानी लेने आते हैं| उन्हें 1 किलोमीटर दूर आना होता है| कुछ पारा 2 किलोमीटर की दूरी पर भी हैं| जिससे लोगो को दिक्कत होती हैं| उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन दिया| जिस पर बूटी पारा में बोरिंग किया गया| लेकिन सफल नहीं हुआ| उनका कहना है, दूसरे पारा में जहां पानी निकल सकता हैं| वहां बोरिंग कर बाकी पारा में पानी दिया जाये| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

पारा में पानी की समस्या है, कुआ सूख चुका है, तालाब में नहाने से खुजली होती है...मदद की अपील-

ग्राम-करीकछार, ब्लाक-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुसीला बाई और कतिका बता रहे हैं डोंगरी पारा में पानी की समस्या है| लोग कुआ से पानी पीते है| गार्मी से कुआ सूख चुका है| तली पर जो गंदा पानी है, उसी का उपयोग करते हैं| नहाने के लिये तालाब का उपयोग करते हैं| तालाब में नहाने से खुजली होती है| पारा में एक हैण्डपंप है| लेकिन वो भी खराब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : जनपद CEO@9406088995. कतिका बाई@6269366230, अनिल बामले@9755048932.

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: ANIL BAMALE BILASPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे स्कूल का हैण्डपम्प से कम पानी निकलता है, पीने योग्य नहीं है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया

ग्राम-जमडी, पंचायत-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में उदयसिंह, रायसिंह, दिनेश कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प साल भर से ख़राब पड़ा है | उसमे पीने योग्य पानी भी नहीं आता है बच्चे लोग ढोडी का पानी पीते है उसको पीने से बच्चे लोग बीमार पड़ते है | उसकी शिकायत उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो के पास किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9589733942, अधिक जानकरी के लिए संपर्क समूह अध्यक्ष@9691400960.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR UDAYSINGH RAISINGH VICTIMS REGISTER WATER

Impact: All our broken handpumps got repaired after report on CGnet, thanks...

ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवती रमण जैसवाल बता रहे है कि उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 6-7 में तीन हैंडपंप लम्बे समय से ख़राब थे | जिससे लोग बहुत परेशान थे इसके लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकरियों को शिकायत किया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में अपना एक सन्देश रिकॉर्ड किया था, रिकॉर्ड करने के बाद अब उनके हैंडपंप बन गये हैं जिससे वे बहुत खुश हैं उनकी समस्या अब हल हो गयी है और गाँव के लोगों की ओर से सीजीनेट और जिले के सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से यह संभव हो पाया। रेवती रमण जैसवाल@9174902811.

Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT ODGI REWTI RAMAN JAISWAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »