हमारे गाँव में दो माह पहले बिजली के खम्भे के लिए गड्ढे खुद गए हैं, पर अभी तक बिजली नहीं आई...
ग्राम-माकड, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (रामानुजगंज) छत्तीसगढ़ से पुरुषोत्तम सिंह बता रहे हैं कि पिछले 2017 दिसम्बर बिजली पोल के लिए 90 गड्ढे खुदवाए गये थे लेकिन आज तक बिजली नही लगी है रात में गाय-बैल गिर जाते है, बिजली का साधन ना होने के कारण गाँव के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए है पर आज तक कोई ध्यान नही दिया जा रहा है तो साथी मदद की अपेक्षा करते हुए अपील कर रहे हैं की इस समस्या का समाधान करने के लिए दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: सरपंच@9754509029, बिजली ठेकेदार@9826208552.पुरुषोत्तम सिंह@9573064440
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: PURUSHOTTAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो...भजन गीत
ग्राम-ओदारी परसा पारा, पोस्ट-कालाबरसी, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक भजन गीत सुना रहे हैं :
आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो-
झुपत-झुपत आवे दाई मोरे आंगना वो-
छम-छमा बाजे देवे दाई तोर पैजनिया वो-
नाखे नथूनिया सोहे ताना माँ कुण्डल वो-
लल लाली लुगरा मा सजथे चन्दन वो-
आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो...
Posted on: Feb 16, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो...भजन गीत
चन्द्रसाय ग्राम-ओदारी परसापारा, पोस्ट-काला बरसी, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवरात्रि के शुभ अवसर एक भजन गीत सुना रहे है:
उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो-
कर दे रे चांदो इजोरियाना कर दे रे चांदो इजोरियाना-
जीवा गुरु से बेट करे जाबों जीवा गुरु से बेट करे जाबों-
मैया बाबो से बेट करे जाबो.मैया बाबो से बेट करे जाबो-
उग जाना चांदो उग जाना चांदो उग जाना चांदो-
कर दे रे चांदो इजोरियाना कर दे रे चांदो इजोरियाना...
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग...नागपुरी गीत
परसापारा, ग्राम-उदारी, तहसील-वाड्रफनगर, पोस्ट-कालाबरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग – बंबई में देखो ना तो रे 90 सौ साल बिल्डिंग – गुमला में देखो ना तो रे डोरा के घर दईया – रांची में देखो ना तो खपरा कर घर – रांची का इंडस्ट्री नया बनाया – रांची का इन मार्केट में केसेट धूम मचाया...
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHANDARSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
भोले बाबा के दरबार में जों आते हैं...शिव भजन
ग्राम पंचायत-पकनी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायन शिवरात्रि के अवसर पर एक भजन सुना रहे हैं :
भोले बाबा के दरबार में जों आते हैं –
झोलियाँ भरते है खाली वो नही जाते हैं – हम तो चले आये हैं दिल में बड़े अरमान लिए –
छोड़ ये डरना तेरा दिल में अपना ठान लिए – तेरे दरबार में जो आके सर झुकाते हैं – तेरे चरणों के धूल जो भी सर लगाते हैं – तेरे चरणों में भोला थोड़ी जगह मिल जाए – मेरे पतझड़ में भोला जिंदगी का फूल खिल जाए...
