राशन बहत कम दिया गया है, जितना राशन मिलना चाहिए वो नहीं मिला है, मदद की अपील...
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मुलेठी यादव के साथ तारामती बता रही है कि शासन द्वारा जो गरीबो को राशन दिया जाता है वो बहुत कम दिया गया है | कोरोना महामारी के समय जितना राशन उनको देना चाहिए उतना नहीं दिया गया है | वे भूमिहीन लोग है और उनको गेहूं और चावल के आलावा कुछ नहीं दिया गया है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पूरा राशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच नम्बर@7354908395. रोजगार सहायक का नम्बर@8435212063. C.E.O. नम्बर@7089659087. संपर्क नम्बर@7611139517.
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP MULETI YADAV PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
रीलोयो रीलो, रिरीलोयो रीलोये....गोंडी गीत
नगर पंचायत-भामरागड, जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुखवती दुग्गा माडिया भाषा में एक गीत सुना रही है:
रीलोयो रीलो, रिरीलोयो रीलोये-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले अगा बोगाडोर लैइयोर एलोले-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले बाराकियालाये वातोर एलोले-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले नाची तोहलाय वातोर एलोले-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले नाची गल्ला सोभो एलोले-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले दाकाय दारी लैयोर एलोले-
ऊ डूमीर ऊ डूमीर रकाले नाची सोभा लैयोर एलोले...CS
Posted on: May 31, 2020. Tags: GONDI SONG MADIA SHUKHVATI DUGGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : महाराष्ट्र में फंसा हूं सीजीनेट के साथी राशन दिलवाए थे, वह खत्म हो गए, मुझे फिर से दिलवाएं...
राजेश विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ जिला-जांजगीर चापा के रहने वाले है, वे अभी पुणे वागोली महाराष्ट्र में रहते है लॉकडाउन के कारण वे फंसे है एक बार उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये थे तो उनको मदद मिला था | लेकिन फिर से उनके पास राशन ख़तम हो गया है | खाने की समस्या हो रही है, हम 4 लोग हैं | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8657715850. (168878)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RAJESH VISHWKARMA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉकडाउन के वजह से चांपा में फंसी हुई थी सीजीनेट के मदद से अपने घर पहुँच गयी...
रुकमनी सेन जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन 24 मार्च 2020 से लॉकडाउन के वजह से जिला-जांजगीर चांपा, में ही फंसी हुई थी, रुकमनी आँख से विकलांग भी हैं जिसके वजह से उन्हें लॉकडाउन में बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने अपनी बात सीजीनेट में रखा, सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको उनके घर तक सही सलामत पहुचाया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है : संपर्क नम्बर@:9174198733. (168584)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA IMPACT RAIPUR CG RUKMANI SEN SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर बात नहीं सुनते कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, विकासखंड-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ मालती मरावी अपने गाँव की समस्या से अवगत करा रहीं हैं , वह अपने गाँव में समूह में कार्य करती हैं ,उनका कहना है कि उनके गाँव के सचिव,सरपंच उनकी किसी प्रकार की बात नहीं सुनते और कोई कार्यवाही नहीं करते हैं , उनके और उनके समूह के सदस्यों के लिए यह एक बड़ी समस्या है | जिसकी वजह से उनका कार्य बाधित होता है |वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं , साथी दिए गए नम्बरों पर फ़ोन करके स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाएं ताकि भविष्य में उनका कार्य बाधित न हो कृपया मदद करें: सरपंच@9165520567, सचिव@8959051940, संपर्क मालती मरावी@9098900998, संतकुमार धुर्वे@8815711686 .
