अवैध बिजली के तारों में फंसकर भैसे मर गईं,शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है, कृपया मदद करे...
ग्राम-दिसपुर, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बनवारी लाल यादव अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | ग्रामीण द्वारा खम्भे से घर तक 1 किलोमीटर दूर तक खींचे गए खुले बिजली तार में उनकी 2 कीमती भैंसे फंस गई और बिजली के झटके की वजह से उनकी मौत हो गई | वो कह रहे हैं बिजली के तार अवैध तौर पर खींचे गए थे , उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दरोगा के पास की है, वे मीडिया ,जे ई सभी अधिकारीयों के पास गुहार लगा चुके हैं लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है , इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:संपर्क बनवारी लाल यादव@9630445973. (168910)
Posted on: May 31, 2020. Tags: BANWARI LAL YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधि रूप में प्रयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार के औषधि के रूप में उपयोग के बारे में बता रहे हैं | अनार का वृक्ष एक महत्वपूर्ण औषधीय गुणकारी है,जो 55 तरह की बीमारियों से लड़ने के काम आता है| श्वास रोग के उपचार में अनार के फल के छिलके को मुख में रखकर चूसने मात्र से सांस संबंधी रोग दूर होते हैं |अनार दाना सूखा 100 ग्राम,काली मिर्च, चीनी, तेजपत्ता, सौंठ, संभाग खांड 50-50 ग्राम चूर्ण बना मिलाकर सेवन करने से श्वशन रोग,पीनस सम्बंधित बीमारियाँ तथा पाचन प्रक्रिया में विशेष लाभ पहुंचाता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.
Posted on: May 31, 2020. Tags: HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा : मेरी आर्थिक स्थिति खराब है,परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, कृपया मदद करें...
जिला-मधुबनी (बिहार) के निवासी रंजीत कुमार जो नयागांव,सेक्टर 87 गली नम्बर 3 ,नोएडा राज्य-उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, परिवार में 5 लोग हैं राशन नहीं खरीद पा रहे हैं, भोजन पानी की समस्या हो रही है | सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें: सम्पर्क रंजीत कुमार@9643856052. (168908) DW
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में सिर्फ आधी राशन सामग्री दी गई है,खाने में दिक्कत हो रही है,कृपया मदद करें...
जिला-पटना (बिहार) के सतीश कुमार रहने वाले है, अभी वे नयागांव,फेस 2 सेक्टर 87 नोएडा में रह रहे है, लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत करा रहे हैं| उन्होंने लॉकडाउन में राशन की परेशानी के चलते कंप्लेन की थी तब जाकर उन्हें राशन की आधी सामग्री ही प्राप्त हुई है , उन्हें आटा दाल और नमक मात्र दिया गया है| वे कह रहे हैं आधी सामग्री से वे कैसे खाना बनाकर खाएं | वह बिहार के रहने वाले हैं उनका मुख्य भोजन चावल है | उन्हें न तो तेल मसाला किसी भी प्रकार की अन्य राशन सामग्री नहीं दी गई है | जिससे उनके परिवार को राशन सम्बन्धी समस्या से गुजरना पड़ रहा है | उन्होंने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है ,कृपया मदद करें:संपर्क नम्बर-सतीश कुमार@9523920893. (168914) DW
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 30th May 2020...
Today Mamta Rajwade And Ranjan kumar are presenting Bultoo Radio program in Hindi language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth
