लॉकडाउन के कारण गाँव वापस आया हूँ पर यहां काम नहीं, कृपया नरेगा का काम खोला जाए...

रामकुमार कर्मकार ग्राम-दोंदर कालोनी रघुनाथपुर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश बता रहे हैं कि वे एक मजदूर हैं बाहर रहकर मजदूरी का काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के पहले अपने गांब  वापस आ गये थे, घर में कमाने का और कोई साधन नही है, और लॉकडाउन के वजह उनको और उनके पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है खाने पीने का दिक्कत हो रहा है इसलिए वे चाहते हैं की उनको उनके गाँव में नरेगा का काम शुरू कराया जाए, इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने में मदद करें : सीईओ@9407803480 संपर्क नम्बर@ 8269717565.

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NREGA RAMKUMAR KARMKAAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : मंटो की कहानी "खुदा की कसम"

सहकार रेडियो के कार्यक्रम कहानियों का कारवां में आज आप सुनेंगे सआदत हसन ‘मंटो’ की कहानी “खुदा की कसम”। कहानी भारत पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। आशा है कहानी आपको पसंद आएगी।  सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है| इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|    

Posted on: May 31, 2020. Tags: SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : मैं बांस की टोकनी बनाकर बेचकर अपना घर परिवार चलाती थी, अभी काम बंद है, खाने की समस्या हो रही...

कमल बाबा साहेब पवार लोनी काबुर लोनी स्टेशन पुणे में अपनी परिवार के साथ रहते है, वे लोग बांस की टोकनी बनाकर बेचकर अपना घर परिवार चलाते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके पास बांस उपलब्ध नहीं है कहीं बाहर नहीं जा पा रहे है | उनके पति भी घर में ही रहते है काम बंद हो गया है | इसलिए उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8378084529. (168978)

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KAMAL BABA SAHEB PAWAR PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा: आधार कार्ड से राशन नहीं मिल रहा, काम बंद, खाने की समस्या हो रही, कृपया मदद करें...

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-82, बंगेल इंटर कॉलेज के पास पीराबती रहती है बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड है, आधार कार्ड से राशन मिला नहीं है, काम बंद है, खाने की समस्या हो रही है उनका कहना कि उनको भी सरकार के तरफ से मदद मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8375994372. (168849)

Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP PEERABATI SONG VICTIMS REGISTER

बेचने के लिए तो ठीक है पर अपने खाने वाले धान आदि में हम रासायनिक खाद नहीं डालते हैं...

ग्राम पंचायत-हेमलकशा-तालुका भामरागड-जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रामा नाथन बता रहे है:ऐ अपने खेत में गावटी, लिचा, कबरा, पेकवांजी आदि धान की खेती करते है और गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करते है बता रहे है धान बेचने के लिए कभी रोपा लगते है तो यूरिया-डीएपी खाद डालते है|यूरिया-डीएपी डालने से खेत में भी बुरा असर पड़ता है और ये खाद वाले नाज खाने से इन्शान ज्यादा बीमार पड़ते है इसलिए ज्यादा गोबर खाद का उपयोग करते है, बेचने के लिए तो ठीक है पर अपने खाने वाले धान आदि में हम रासायनिक खाद नहीं डालते हैं इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जानकारी दे रहे है की आप लोग भी अपने-अपने खेतों में गोबर खाद का उपयोग करें (168887).CS

Posted on: May 31, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY RAMA NATHAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »