डोंगरी मा जाबो बेला ओ, टोरेबर बेल पान...गीत-

ग्राम-कोटया,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
डोंगरी मा जाबो बेला ओ, टोरेबर बेल पान-
बेला डोंगरी मा जाबो-
पान ला टोरब हरियर-हरियर हो-
हरियर-हरियर-
हमर शिव जी मंदिर चढ़ाबो नरियर-
बेला डोंगरी मा-
डोंगरी मा जाबो बेला ओ, टोरेबर बेलपान...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद गर्मी के दिनों में दस्त की बीमारी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, कुटज का छाल और नीलगिरी का लासा पीसकर दोनों को मिला लेना है, उसके बाद आधा चम्मच दवा दिन में तीन बार सेवन करें लाभ हो सकता है, एसी स्थिती में पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिये| पतला दस्त हो तो बेल के गुदे का चूर्ण बनाकर रखें और एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी में घोलकर 15-15 ml तीन से 4 बार दिन में पिलायें, पानी में नीबू रस और नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं, समस्या बढ रही हो तो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना चाहिये : संपर्क नंबर@ 9993763732.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

कहा तो छोड़े खंडा मछरी ला रे...सरगुजिहा गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक फागुन गीत सुना रहे है:
कहा तो छोड़े खंडा मछरी ला रे-
कहा छोड़े पिसान कहा जगे छोड़े कोरा बालक ला-
येगा मोला दे दे गुलाम डसना में नींद नही लागे-
बाहा में चुडे खंडा मछरी ला रे जनता छोड़े पिसान-
सजिया में छोड़े कोरा बालक ला-
कहा तो छोड़े खंडा मछरी ला रे...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप पंप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक नहीं लगा...

ग्राम-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बीना बाई यादव, रामवती, रनबतिया और श्रेया बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं लगा है जिसके कारण उन्हें 300 मीटर दूर पानी के लिये जाना पड़ता है मोहल्ले में लगभग 15 घर हैं जिन्हें पानी की समस्या हो रही है निवासियों ने मोहल्ले में हैण्डपंप के लिये पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन आज समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / रुपेश यादव@8770003523, सरपंच@6264467289, सचिव@9340646554, PHE@9424296892.

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कहां कर लाल माट्टी,कहां कर आमा गाछी... डोमकच्छ गीत-

कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
कहां कर लाल माट्टी,कहां करम गाछी-
कहां कर लाल माट्टी,कहां कर आमा गाछी-
कहां जगे संगी ये डो लागेले बगीचा-
कहां जगे ने रे सोना लागे ले बगीचा-
देवरी कर लाल माट्टी,पकनी कर आमा गाछी-
चंदौरा में दे सुघरा रे लगेले बगीचा...

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG KAILASHA POYA SONG SONH SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »