लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
मोहम्मद इजाज़ सेक्टर 87 नयागाँव नोएडा में फंसे है, उनके परिवार में 6 लोग है साथ में दो बच्चे है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है भूखे रह रहे है सरकार के नम्बर से भी मदद मांगे थे लेकिन बिहार के है बोलकर राशन नहीं दिया गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@ 892048498. (166494) DW
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD IZAZ NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ के बालम पावले राजा की कहानी जिन्होंने रामगढ़ और जोगीमाड़ा भी बनवाया था...
ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में कुदरगढ़ बसा है जो कि वहां के किले महल प्रसिद्ध है वहां एक राजा रहते थे उनका नाम बालम पावले राजा है | वहां राज करते थे उसके बारे में एक कहानी बता रहे है कि पावले राजा ने पत्थरो के महल और किले बनवाये, मंदिर बनवाये कुदरगढ़ में आज भी वह मंदिर प्रसिद्ध है | रामगढ़ और जोगीमाडा पहाड़ी उन्ही का बनाया हुआ है | पटना में जो जोड़ा तालाब जो खुदाई किया गया है वही राजा है उनके हाथो में पारस का पत्थर था | वह राजा पारस का पत्थर लेकर रात को ही घूमता था और जब पानी प्यास लगता था तो उसी पत्थर से खोदकर रात में ही पानी पीते थे : संपर्क नम्बर@7089242455. DW
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: RAMCHANDRA SINGH SONG STORY SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
हम लोग घर वापस हो गये, परन्तु नही मिले पैसे और न ही मिला राशन दाल, कृपया मदद करे...
श्री प्रसाद यादव बता रहा है कि ग्राम पंचायत-बौसड, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से लॉकडाउन के दौरान गुजरात से आये जिसका सरकारी मुआवजा अभी तक नही मिला बताया जा रहा है, घर वापसी के समय सारा रुपये अपने से ही किये है सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद अभी तक नही मिली सरकार के द्वारा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने की वादा भी किया गया परन्तु अभी तक यह पैसे नही मिला है |प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क राशन एंव दाल देने की योजना चलाया रहा है किन्तु अभी तक यह लोग इस योजना से वंचित है उन लोगो का मानना है नि:शुल्क राशन दाल पर्ची दिया जाए जिसे हम अपनी जीवन निर्वहन कर सकें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से दिए अधिकारीयों के फ़ोन पर बात कर मुवावजा एंव राशन दाल दिलाने में मदद करें. सचिव@8349558500. संपर्क नम्बर@8128563203. RK
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG SREE PRASAD YADAV VICTIMS REGISTER
धरती के आंगले करो अरे भाग्यवान धरती के आंगले करो...मराठी कविता-
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से प्रवीण पोडयामी कक्षा 4 में पढता है और मराठी भाषा में एक कविता सुना रहा है:
धरती के आंगले करो-
अरे भाग्यवान धरती के आंगले करो-
पेटा व् जावा सांगत जावा-
जानगनी कास गासी रान पाकरा-
नैना का जिम्मेदारी अरी बरी सरी बरी...
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH POEM PRAVEEN PODYAMI SONG VICTIMS REGISTER
मै नेत्रहीन हूँ, मेरा घर टूट गया है, पानी चूता है पर शासन मदद नहीं कर रहा है कृपया मेरी मदद करें...
प्रेमनगर कालोनी जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) राकेश चौधरी (100% नेत्रहीन) के द्वारा बताया जा रहा है कि सरकारी योजना मकान निर्माण के लिए दिए जाने वाले आवास योजनायें जो गरीब परिवारों दिया जाता है जिसका कागजात भरने के लिए पंचायत सचिव एंव पार्षद को दिए गये है, जिसे अभी तक किसी प्रकार की कोई आगे प्रस्ताव पारित नही किये है, पिता जी का तबियत एंव वर्तमान स्थिति ठीक नही होने के कारण पुरानें मकान गिरने की कगार में है इस बिषय पर पंचायत सविच को एंव मोहल्ले पार्षद को भी जानकारी दिए परन्तु किसी प्रकार कोई कार्यवाही नहीं किये इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर आवास योनजा का मकान पास कराने में मदद करें. पार्षद@9302188595. संपर्क@7828133282. RK
