हम 22 लोग कुंआ निर्माण में 3 साल से काम कर रहे हैं, अधिकारी मजदूरी का पूरा पैसा नही देते हैं...
ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
से भुग सिंह बता रहे है कि वर्ष 2014 में पंचायत द्वारा कुआ निर्माण का कार्य शुरू किया गया था जिसका काम का मजदूरी भुगतान अब तक नही हुआ है. लगातार तीन साल तक 22 लोगो ने 3-3 सप्ताह काम किया जिसका 2 वर्षो का पैसा अभी तक नही दिया गया है| इसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार की गई है लेकिन कोई नही सुन रहा है. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कृपया रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले: सरपंच@7587175936, सचिव@9406066611. अधिक जानकारी के लिए मिथिलेश माणकपुरी@8964973228.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Was not getting ration card from 5 years, got after CGnet report...
ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहरो बाई बता रही हैं, पिछले 5 साल से उनका राशन कार्ड नही बना था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही थी, वे बहुत परेशान थी क्योंकि उनको सब खाने का सामान अधिक दाम में बाजार से खरीदना पड़ता था और कोई अधिकारी मदद नहीं करता था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया, जिसके बाद उनका राशन कार्ड अब बन गया है तो वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला जिनकी मदद से उनका राशन कार्ड बन गया| संपर्क नंबर@7647852574.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: FOOD MITHLESH MANIKPURI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की...छत्तीसगढी देशभक्ति गीत
जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से पूजा मेहता एक छत्तीसगढी देशभक्ति गीत सुना रही है:
छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की-
भारत के बंधे है, तीरथ माटी सोना खान की-
अन्याय दमन से लड़ीस ईहा, नारायण छाती तान के-
अंग्रेजन से लोहा लेइस, दहर चलिस बलिदान की-
कथा लहू से लिखित सुराजी, अऊ स्वदेश अभियान के-
हसत हसत फाँसी में चढ़ गये, प्रिय हो गये भगवान के-
शहीद की जन्म भूमि ये, माटी सोना खान की-
छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: PUJA MEHTA SONG VICTIMS REGISTER
कांशी में जाउंगी गंगा नहाउंगी, भोले के चरणों में शीश झुकाऊंगी...भक्ति गीत
ग्राम पंचायत-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अस्मिता महोविया और अनीता मरावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
कांशी में जाउंगी, गंगा नहाउंगी, भोले के चरणों में शीश झुकाऊंगी – शिवा से हो गया प्यार भवानी चली गंगा नहाने-
दया दे देते हैं दया बर्शाते हैं, फूलो के चरणों में फिर सर झुकाते हैं-
भोले से हो गया प्यार, भवानी चली गंगा नहाने...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: PUSHPA AYAM SONG VICTIMS REGISTER
Surguja Bultoo (Bluetooth) Radio from Surajpur District : 3rd April 2018...
Today Rakesh Kumar And Sarla Shriwas are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district in Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

