12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन दिलाने में मदद करें...

गणेश पार्क, कवाडे बस्ती, सांई सत्यम, पंचायत, पोस्ट-वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से वीरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं वे 12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7620008313 (166011)

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV

लॉकडाउन में काम बंद है, जिससे खाने की समस्या हो रही है...

A-01 ग्राउंड फ्लोर कृष्णा रेसीडेंसी ऐमेसक्स हास्पिटल के पास, वागोली, पुणे, महाराष्ट्र से बर्नाड फरेरा बता रहे हैं वे शिक्षक है और इस समय अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है, उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, इस समय उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7499979560, 7039114915, 9156212988.(165911)

Posted on: May 01, 2020. Tags: BARNARD FARERA CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन और काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही थी, मदद मिलने से समस्या दूर हुई-

खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से अकबर बता रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं, अपने परिवार के साथ पुणे में फंसे हैं, वे सॉप में काम करते थे, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें मदद मिली और खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7798605734. (165120)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: AKBAR CORONA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact : खाने की समस्या हल कराने में मदद मिली-

श्रीराम जी बता रहे है कि वे ग्राम-दमगढ़, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) के रहने वाले है वे लोग मजदूरी करने ओये थे, गाँव, थाना पनवेल, जिला-रायगढ़ मुंबई गये थे लॉकडाउन के कारण वही फंस गये हैं, एक सप्ताह से खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8433693049. (165616)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH MUMBAI SHREERAM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, बीमार हैं, जाँच कराने और खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें-

ग्राम-धोबगढ़, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पंचू सिंह लॉकडाउन में फंसे लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे गोविंद कुमार बता रहे हैं कि वे रुस्तम जी, लेवर कॉलोनी, रोड न. 3 बालुम्भ, पाड़ा, थाने, महारास्ट्र में लॉकडाउन में फंसे हैं, वे 10 लोग हैं, उनके एक साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है वे जाँच कराने के लिये जाते हैं लेकिन जाँच नहीं होती है, उनका कहना है कि जाँच करायी जाय और खाने की सुविधा करायी जाये, जिससे लॉकडाउन में रह सकें: गोविंद सिंह मरावी@8104422872. (165751)

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH MUMBAI PANCHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »