हैंडपंप से निकल रहा है लाल पानी, अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-दण्डवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संमती दुग्गा और उनके साथ है बलीराम, राम सिंह बता रहा है हैंडपंप से लाल रंग पानी निकल रहा है जबकि यह पर करीब घर 20 घरों की संख्या है जिन लोगो को यही लाल रंग पानी पिछले एक साल से पि रहे है. जिसका शिकायत सरपंच सचिव को किये पर कोई पहल नही किये लाल कई प्रकार की बीमारीयों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर यह हैंडपंप ठीक कराने में मदद करे. सरपंच@62636660. सचिव@7587499033.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM SANMATI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ जिला बस्तर में मौसम के अनुसार त्योहारों को एक अनोखा दृश्य से मनाया जाता है...
भारत त्योहारों का देश हैं। यहां हर मौसम और क्षेत्र का एक त्योहार है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बरसात के सीजन में नई फसल तैयार होने पर एक खास त्योहार मनाया जाता है बस्तर धुरवा और हल्बा जनजाति बाहुल क्षेत्र है, जहां पिछले दिनों नवा खानी पर्व मनाया गया। बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कई जगह में इसके अलावा और भी कई तरह के त्योहारों को मनाते है जैसे : हरेली, पोला, पितृपक्ष, नवरात्रि, दशरहा, दीपावली, पुष्पुनी, मंडई-मेला, फागुन, देवी-देवता (चैत्र) आदि त्यौहार का समयानुसार मनाने का रिवाज है |
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER
पुल की ऊंचाई कम है, बारिस में पानी ऊपर से बहती है...
ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहे हैं, नदी में जो पुल बना है वह छोटा है, बरसात में पानी पुल के ऊपर से बहता है, आने जाने में समस्या होती है| निवासियों ने कई बार सचिव सरपंच के पास निवेदन किया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है| इसलिये बालसिंह सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल को बड़ा बनवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406076720.
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BALSINGH LEKHAMI BASTAR PROBLEM CG DAM GUHAR ISSU LOHANDIGUDA
सहकार रेडियो: किस्से क्रांतिकारियों के: सिस्टर निवेदिता
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर हर शुक्रवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “किस्से क्रांतिकारियों के” में आज सुनिए उस महिला योद्धा की कहानी जिसने विदेशी होते हुए भी भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लिया| उनका नाम है सिस्टर निवेदिता| उनके स्मृति दिवस पर सुनिये उनपर आधारित कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण। लेखन और स्वर है पटना बिहार के साथी अमिताभ कुमार दास का| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने|
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SISTER NIVEDITA
पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...
ग्राम-दाबपाल, पंचायत-दाबपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव के साथी जत्तुरम नाग बता रहे है कि साल के घर से 5 घर तक पुलिया नहीं होने के कारण पानी पूरा भर जाता है उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है | पुल बन जायेगा तो आने जाने में सुविधा होगी | इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर सरपंच समली मण्डावी@8815621820, जनपद CEO@8889251366. (172263)
