जहां पढ़ाता हूँ उस गाँव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है बाकी जगह मोबाइल से बच्चों को होमवर्क देते हैं...
भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से बिनोद कुशलवर बता रहे हैं कि जिला परिषद् उच्चतर प्राथमिक पाठशाला आर्यवाडा में 30 वर्ष से शिक्षक है इनके स्कूल में अभी 1 से 7 तक का कक्षा लगता है 5 वी से 7 वी कक्षा तक के बच्चों को वे पढ़ाते हैं इनके विद्यालय में 3 शिक्षक हैं अभी लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है और उनके गाँव में मोबाइल नहीं है तो गाँव में रहने वाले शिक्षक बच्चों के घर जाते है पर जहाँ मोबाईल नेटवर्क है वहां के शिक्षक बच्चों को मोबाईल के माध्यम से होमवर्क देकर पढ़ाते हैं CS
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH BINOD KUSHALWAR EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
मुख्यमंत्री ने कहा है बाहर से आए श्रमिकों को निशुल्क राशन मिलेगा पर हमें अब तक नहीं मिला है...
विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे दो दर्जन साथियों के साथ अपने ग्राम पंचायत-बौसड, ब्लॉक जबा जिला रीवा (मध्यप्रदेश) में लॉकडाउन के दौरान सूरत गुजरात से आये जिसका सरकारी मुआवजा अभी तक नही मिला, घर वापसी के समय सारा रुपये अपने से ही किये है सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद अभी तक नही मिली सरकार के द्वारा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने की वादा भी किया गया परन्तु अभी तक यह पैसे नही मिला है |प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क राशन एंव दाल देने की योजना चलाया रहा है किन्तु अभी तक हम लोग इस योजना से वंचित है नि:शुल्क राशन दाल पर्ची दिया जाए जिससे हम अपनी जीवन निर्वहन कर सकें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से दिए अधिकारियों के फ़ोन पर बात कर मुवावजा एंव राशन दिलाने में मदद करें. सचिव@8349558500. संपर्क नम्बर@8128563203. RK
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR MISRA
गोबर खाद उपयोग करता हूँ सरकारी खाद से ज़मीन और पानी खराब होता है बीमारी आती है...
ग्राम-भाटागुडा जिला-आदिलाबाद राज्य तेलन्गाना से चंद्रमोहन बता रहे हैं कि वे एक छोटे किसान हैं, बैल से खेती करते हैं और खेत में गोबर खाद डालते हैं और यूरिया-डीएपी डालने से जो खेत में उपजाऊ नमी होता है वो ख़त्म हो जाता है मिट्टी कड़ी हो जाती है ज़मीन में जो जीव जंतु होते हैं वे मर जाते हैं और यह पानी को भी प्रदूषित कर देता है और लोग जो इस फसल को खाते हैं उनको कमजोर बना देता है और कई तरह का बीमारी होता है इसलिए जितना हो सके गोबर खाद डालकर फसल उगाना चाहिए जिसमे खेत भी बचा रहे और लोग भी स्वस्थ रहे, संपर्क नंबर @7093662616 CS
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: ADILABAD TELANGANA AGRICULTURE CHANDRMOHAN SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा : लॉकडाउन में फंसे है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
दिनवाद आलम बिहार के रहने वाले है, अभी वे नोएडा फेस-2 नयागाँव सेक्टर 87 में लॉकडाउन में फंसे है, जो राशन था वो ख़तम हो गया है, राशन नही है, हम लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9305039641. (166352) DW
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINVAD ALAM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी...हरि भजन-
बहनी दरबार जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक हरि भजन गीत सुना रही हैं:
लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी-
किसके के द्वारे गंगा बहतो हैं-
के करयें स्नान सुबेरे उठी-
रामा के द्वारे गंगा बहतो हैं-
सीता करयें स्नान सुबेरे उठी-
किसके द्वारे मंदिर बनतो हैं-
की करयें पूजा ध्यान सुबेरे उठी-
लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी...
