रंग रंगीले कितने सारे फूल खिले बगिया में प्यारे...कविता-

प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) से प्रियांश एक कविता सुना रहे हैं:
रंग रंगीले कितने सारे-
फूल खिले बगिया में प्यारे-
इनकी खुशबू बड़े निराली-
इन पर घूमे तितली प्यारी...(AR)

Posted on: Apr 14, 2021. Tags: POEM PRATAPGARH PRIYANSH UP

सम्मान तो मिला है बंदे भीम के संविधान में...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चाँदरानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सम्मान तो मिला है बंदे-
भीम के संविधान में-
अधिकार तो मिला है बंदे-
भीम के संविधान में-
न मंदिर में न मस्जिद में-
सम्मान तो मिला है बंदे...(AR)

Posted on: Apr 14, 2021. Tags: AHIRWAR DINDORI MP SANTOSH KUMAR SONG

अम्बेडकर जयंती पर संदेश...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गंधर्व आज 14 अप्रैल के दिन अम्बेडकर जयंती पर संदेश दे रहे हैं| डॉ. अम्बेडकर द्वारा जाती भेद को मिटाने में सफल प्रयास किया गया, जिससे काफी परिवर्तन आया है और यदि हम चाहेंगे तो आगे भी अच्छे परिवर्तन होते रहेंगे| इंसान ने इंसान को नहीं बनाया, सभी को भगवान ने बनाया है इसलिये जाती भेद नहीं करना चाहिये|

Posted on: Apr 14, 2021. Tags: CG JAYANTI RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV

यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही...मसीह गीत-

राँची (झारखण्ड) से संतोष महतो एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही-
तेरे चरणों में झुके असमान-
महिमा गाये जमीन-
आये हो सदा-
तू राजाओ का है राजा-
तेरी महिमा होवे सदा-
तू है प्रभु हमारा खुदा-
यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही...(AR)

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: JH RANCHI SANTOSH MAHTO SONG

कौन चराबे मोर गईया मोहन बिना...भजन-

ग्राम-पपरौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक भजन सुना रहे हैं:
कौन चराबे मोरे गईया मोहन बिना-
क्या खाये गईया, क्या खाये बछड़ा-
क्या खाये चरबईया मोहन बिना-
घास खाये गईया दूध पिये बछड़ा-
माखन खाये चरबईया मोहन बिना-
कौन चराबे मोरे गईया मोहन बिना...(AR)

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: ANUPPUR BHAKTI SONG MP SONU RATHOUR

« View Newer Reports

View Older Reports »