दुनिया में चैन नाके हो मनवा...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
दुनिया में चैन नाके हो मनवा-
आखिर जाना होगा-
मना के संग रहावा या दुनिया में-
दिला के संग रहवा ये दुनिया में-
आखिर जाना होगा-
दुनिया में पाप बुरे हो मनवा-
आखिर जाना होगा... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मूत्र विकार में अनंतमूल का उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनंतमूल के प्रयोग से मूत्र विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनंतमूल की छोटी सी जड़ को केले के पत्ते में लपेटकर आग की आंच में रखें, जब पत्ता जल जाये तो निकल लें, उसके बाद भूने जीरे और शक्कर के साथ पीसकर गाय के घी में मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से मूत्र विकार में लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस देश विदेश में...कोरोना गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना वायरस देश विदेश में-
मचा दिया है हाहाकार-
इससे कैसे बचेंगे भईया-
आओ सब मिल करो उपाय-
बहिनी दरबार की बात बताते-
खुद आके बताया जाये-
मेरी बाते ध्यान से सुनना...(AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CORONA SONG MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
कृषक समृद्धि योजना अंतर्गत पौधारोपण किया गया था, 3 साल से भुगतान नहीं हुआ, कृपया मदद करें...
मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहम्मद खालिद अंसारी बता रहे हैं कि किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत वन दूतों द्वारा 2017 और 2018 में पौधा रोपण कार्य कराया गया था, जिसके तहत एक साल 80 हज़ार और दूसरे साल 30 हज़ार पेड़ लगाए गए थे जिससे पूरे क्षेत्र में हरियाली का माहौल बना है | 2017 के कार्य की आंशिक राशि 15 रू प्रति वृक्ष दी गयी थी पर उसकी दूसरी किश्त 20 रू प्रति वृक्ष की दर से जो देना तय हुआ था वह अब तक नहीं दिया गया है जबकि तीन वर्ष हो चुके हैं और 2018 के पौधारोपण का कोई भुगतान नहीं किया गया है | कांग्रेस की सरकार ने यह कहा इस योजना को बंद कर दिया गया इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं, किसानो का रुका भुगतान करें और कृषक समृद्धि योजना का दोबारा से शुरू करें| संपर्क नंबर@7999442938/9893274850/
6264434308. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: FOREST KHALID ANSARI MP PAYMENT SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
हर रास्ता तेरा संकट का...कविता-
ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले एक कविता सुना रहे हैं:
हर रास्ता तेरा संकट का-
अंत सफ़र मरघट का-
सुनेगा संकेत मेरे आहट का-
तेरा बिछौना बन जायेगा खाट का-
हर राह तेरे अड़चन का-
जान लेना हर घड़ी तेरे इंतहान का...
