स्वास्थ्य स्वर : सिर दर्द का घरेलु उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कमल के फूल को 50 ग्राम लेकर पीस लेवें और इसे लुगदी बनाकर सिर पर लेप करें, दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार 21 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग सूर्योदय के पूर्व करें, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

impact : हैंडपंप बनने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी-

ग्राम पंचायत-बरगेली, पथरापारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, कि पथरापारा में हैंडपंप ख़राब पड़ा था, पाइप ख़राब होने के कारण पानी अच्छा नहीं निकल रहा था तब सुंदरलाल, जीतसिंह, रामजीत ने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद महीने भर में पाइप लाकर सुधार कर दिया गया है जिससे पथरापारा गाँव वार्ड क्रमांक 8 के लोग हैंडपंप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...गीत-

ग्राम पंचायत-बाखरा, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुंता वासे एक गीत सुना रही हैं:
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा-
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसतां हमारा-
गुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में-
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा-
परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का-
वो संतरी हमारा, वो पासवां हमारा...

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KONDAGAON SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : नलकूप सुधार हो जाने से पानी की सुविधा हो गयी है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं, ग्राम नवाड़ी में 3 महीने से नलकूप ख़राब पड़ा था, लोगों ने कई बार उसे बनवाने के लिये आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद नलकूप सुधार कर दिया गया है, जिससे नवाड़ी गाँव वार्ड क्र.3 के लोग नलकूप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मंजन बनाने की घरेलू विधि...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दंत मंजन बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं, हल्दी भुनी हुई 100 ग्राम, फ़िटकरी 100 ग्राम, बबूल की छाल 100 ग्राम, सेंधा नमक 100, छाव में सुखाई गयी नीम की पत्ती 100 ग्राम और लौंग 20 ग्राम लें, सभी को साफ़ कर अलग-अलग कूट पीसकर चूर्ण बनाकर मिला लेवें और छानकर कांच की सीसी में भरकर रख लें। 2 ग्राम मंजन लेकर उसे दांत में घिसे दांत से संबंधित समस्या में आराम मिल सकता है: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »