मंदिर, मस्जिद बंद कराकर...कविता-

ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नेहा बुनकर एक कविता सुना रही हैं:
मंदिर, मस्जिद बंद कराकर-
लटका विद्यालय पर ताला-
सरकारों को खूब भा रही-
धन बरसाती मधुशाला-
किचन सिंह की एसी तेसी-
बंद रहेंगे मंदिर मस्जिद-
खुली रहेगी मधुशाला...

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG MUNGELI NEHA BUNKAR POEM SONG VICTIMS REGISTER

एहे हा हा डारा लोर लेहे रे...गीत-

ग्राम-खेड़ी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से धनेश्वरी एक गीत सुना रही हैं:
एहे हा हा डारा लोर लेहे रे-
बैठे हे चिरैया डारा लोर लेहे रे-
एहे हा हा डारा लोर लेहे रे-
बैठे हे चिरैया डारा लोर लेहे रे-
खंभा के ऊपर तार लगे है-
तार के ऊपर तार-
एहे हा हा डारा लोर लेहे रे... (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DHNESHWARI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच द्वारा सार्वजनिक उपयोग होने वाले तालाब को हटाये जाने पर नाराज निवासी...

ग्राम-चोरभटी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश सिंह बता रहे हैं, वहां पर एक तालाब है, खोरिया तालाब जो बहुत पुराना तालाब है, जिसे गाँव के सरपंच द्वारा नष्ट कर दिया गया है, गाँव के पूर्व सरपंच और निवासियों का कहना है, ये तालाब बना रहना चाहिये, गाँव के लोग पानी के लिये तालाब का उपयोग करते हैं, मवेसी पानी पीते हैं, गाँव के निवासियों का कहना है कि तालाब बना रहे हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर तालाब बने रहने और सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8359810290. विधायक@9425185577, SDM@9479935839. तहसीलदार@7000399414. RI@9754350241. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BRIJESH KUMAR MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER

काम नहीं है, रोजागर दिलाने में मदद करें...

ग्राम-ठाडी पाथर, पंचायत-धनसारा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बता रहे हैं कि वे मुंबई में अम्बुजा सीमेट कंपनी में काम करते थे, लॉकडाउन के कारण घर वापस अ गये, उनका कहना है, लॉकडाउन में सरकार के तरफ जो सुविधा उन्हें मिलनी थी, नहीं मिली है, उनके पास कोई काम नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार का पालन कर सकें: संपर्क नंबर@9109784723. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: ASHISH CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कम उम्र में बालो के सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कम उम्र में बालो के पकने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सूखा आंवला 30 ग्राम, बहेरा 10 ग्राम, आम की गिरी की गुठली 50 ग्राम, लौह भस्म 10 ग्राम लेकर साफ कर पानी में भिगोकर रखें, सुबह सभी को मिलाकर बालो पर लगायें, बालो को धोने के लिये हर्बल सेम्पू या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें| ये प्रक्रिया सप्ताह में दो बार कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »