सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है, अधिकारी बोलता है बैंक जाओ, बैंक बोलता है नहीं आया...

स्कूल पारा, ग्राम-भंगी टोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से सुबरित बाई बता रही है, इस साल अल्पवर्षा होने के कारण क्षेत्र के किसानों की फसले चौपट हो गई थी, जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को सुखा राहत के तहत पैसे दिया गया था, लेकिन मुझे अभी तक नही मिला| इस सन्दर्भ में पटवारी एवं सरपंच सचिव को बोलती हूँ, तो वह बैंक में पैसे डालने की बात करते है, जब वहा जाकर चेक किया तो पैसे नहीं आये है, आस-पास लगभग सभी को दे दिया है. मुझे अभी तक नहीं मिला है, गोल-गोल घूमा रहे है| कृपया मदद करे. सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. संपर्क@7470912624.

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: MITHILSH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

सरकारी मदद से ट्यूबवेल लगे 4 साल हो गया पर बिजली सौर ऊर्जा नहीं, तो बेकार पडा है...

स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से फगनु सिंह बता रहे है सरकारी योजना के तहत खेत में ट्यूबवेल कराया था, परन्तु वहा बिजली की व्यवस्था नही है और ना ही सौर उर्जा की, इस संबंध में ग्राम सुराज में भी आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कुछ भी नही हुआ. ट्यूबवेल खनन के 3-4 वर्ष हो गये है अगर बिजली, सौर उर्जा की व्यवस्था हो जाये तो ट्यूबवेल का सही उपयोग हो सके जिससे सिचाई वाली खेती कर सके| कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888, ग्राम सेवक@8827342041. ग्रामीण भादुराम@7470912624.

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

होय कोना जयकरा री...सरगुजिहा फागुन गीत

बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, पोस्ट-केवरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवभरण सिंह, राजकुमार पोया और सिलोचन एक सरगुजिहा फागुन गीत सुना रहे है:
होय कोना जयकरा री-
सबे दिनकर बाबा बाई-
जनम दिन करी-
ये कोनो जयकरा री-
सबे दिनकर बाबा बाई...

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: SHIVBHARAN SINGH RAJKUMAR SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

जेहि कोख बेटा जनम लेही...बेटी गीत

स्कूल पारा, ग्राम-सतीपारा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री, चित्रलेखा बेटी बेटा में जो भेदभाव किया जाता है उसके संबध में एक गीत सुना रही है:
जेहि कोख बेटा जनम लेही-
वोही कोख बिटिया दूरग नीतिया-
काहे करिला हो बाबु दूरग नीतिया-
बेटा के जनम लेवे गोहर बजायेला-
हमार बेरिया काहे मातम मनावे हमार बेरिया...

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: SAVITRI CHITRALEKHA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

रघुपति पावन जय सीता राम...भक्ति गीत

ग्राम-मानपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से तिरलोचन एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
जय सिया राम-राम जय सीता राम-
रघुपति पावन जय सीता राम-
आवा गे राम चन्द्र जय बरदानी-
आवा गे रजो मोर अरजी लगाईले...

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: SONG TIRLOCHAN SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »