Impact : मोहल्ले का हैण्डपम्प ख़राब था सीजीनेट में शिकायत करने के बाद सुधार दिया गया...
ग्राम+पोस्ट-बड़गी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से रमेश प्रसाद यादव बता रहे है कि उनके मोहल्ले का हैण्डपम्प एक महिना पहले ख़राब हो गया था | उसके कारण उनको पानी की समस्या हो रही थी तो | उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके मोहल्ले का हैण्डपम्प 10 दिन के अन्दर सुधार दिया गया है | पानी आने लगा है सब लोग खुश है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@7581013471 (152281)
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: IMPACT HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में फंसे थे सीजीनेट के साथियों की मदद सही सलामत घर पहुँच गए है...
जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से अजय कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन में फंसे थे उन्हें घर जाने की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट के साथियों की मदद से वे अपने घर सही सलामत पहुँच गए है | उसके लिए वे सीजीनेट के समस्त साथियों और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9630178148. (169164)
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन और पैसे की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद पंचायत से पैसे मिल गए है...
ग्राम+पंचायत-न्यूमोदा, पोस्ट-सुल्कवा, थाना-भदेरा, तहसील-मैहर, जिला-सतना से भक्तराज केवट बता रहे है कि उनको लॉकडाउन के दौरान राशन और पैसो की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया तो सीजीनेट के साथियों की मदद की से उनको पंचायत से 100-200 पैसे मिल गए है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9109009577. (167854)
Posted on: Aug 05, 2020. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
सूखे के सब साथी दुःख में न कोई...भजन गीत-
ग्राम+पोस्ट-धनपुरी, थाना-अमलाई, तहसील-सोहागपुर जिला-शहडोल मध्यप्रदेश से पप्पू कुमार डाहिया भजन गीत सुना रहें है:
सूखे के सब साथी दुःख में न कोई-
श्रीराम मेरे राम, तेरा नाम एक चाचक-
दूजा न कोई, जीवन अनी जानी छाया-
झूटी माया झूटी काया फिर काये को सारी उमरिया-
पाप की गठरी डोये...
Posted on: Aug 04, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम-कोटियागुडा, पंचायत-दाबपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से हेम्लोचंद सिंह ठाकुर बता रहे है कि भीमाकूट से मुकुंद के घर तक सीसी रोड की समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9340619754, सरपंच@8815621820, CEO@8889251366. (172264)
