एई प्रीथिबीर पन्थोशालाय केहो आसे केहो जाए...बांग्ला गीत
ग्राम-जवाहरनगर, पंचायत-सुर्रा, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से प्रहलाद बांग्ला भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि पृथ्वी पर जितने भी जीव हैं सबको एक दिन समाप्त होना है:
एई प्रीथिबीर पन्थोशालाय केहो आसे केहो जाए-
कान्ना हंसी बोल ना मिलाय निकट नीरवतार-
हाय हाय केहो आसे केहो जाए...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: PAHLAD BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: एक किलो चिरोंजी के बदले व्यापारी हमें 3 किलो कनकी (टूटा चावल) देते हैं...
बांगर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनशुराम बैगा चार या चारोली (चिरौंजी) एकत्रित करने का काम करते है जो कि पेड़ से निकलने वाला फल है, यहाँ के बैगा परिवार चारोली के बदले में लोकल दुकानदार से कनकी (चावल) लेते है. ताकि परिवार का पेट पाल सके. वैसे तो जिला सहकारी वनोपज मंडी में इसका मूल्य 105 रूपये प्रति किलो है एवं बोनस भी परन्तु जानकारी के अभाव में बिचौलिये इनसे कम पैसे में चावल के बदले देकर खरीद लेते है. और बाद में उसी को महंगे दाम पर बेच देते है, अगर वनोपज समिति का ख़रीदी का भाव गाँव-गाँव तक बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए तो मेहनत करने वाले लोगो को सही दाम मिल सके.
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
निराश्रित पेंशन सूची में नाम जोड़ने साल भर से आवेदन कर रही हूँ, पर कोई ध्यान नही देता...
स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से सुकरतिना बाई निराश्रित पेंशन नही मिलने के समंध में बता रही है कि मुझे पेंशन नही मिल रहा है| इस संबंध में साल भर में सरपंच को कईयों बार आवेदन दिया परन्तु ध्यान ही नही देते है| जबकि गाँव में मेरे जैसे कुछ लोगो को मिल रहा, अगर मुझे भी मिल जाता तो मदद होती. अभी जैसे तैसे मांग कर गुजारा कर रही हूँ, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. ग्रामीण संपर्क@7470912624.
Posted on: Apr 27, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले तक कभी सड़क नहीं बनी, पहाडी इलाका है तो हर काम में दिक्कत होती है...
गाढ़ासराई पारा, ग्राम-पंढरीपानी, पंचायत-बिरुलडीह, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरदास सोनवानी बता रहे है, कि गाँव में सड़क नही होने से बहुत समस्या होती है. पहाड़ी क्षेत्र होने से आवागमन के लिए उबड़-खाबड़ वाली जगह है| अभी तक सड़क नही बनी है, ऐसे ही थोड़ा रिपेयर कर देते है, ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई परन्तु कोई ध्यान नही देता. अगर कोई बीमार हो या अन्य कोई जरुरी काम हो, तब बहुत दिक्कते होती है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सरपंच@
9752988847. ग्रामीण@8989710490.
Posted on: Apr 27, 2018. Tags: Mithilesh Manikpuri
हमारे गाँव में रोड बना है पर उसके साथ पुलिया नहीं बना जिससे बहुत दुर्घटनायें हो रही है...
ग्राम-सोनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार जयसवाल बता रहे है कि उनके गाँव में पंचायत के द्वारा रोड बनवाया गया पर पुलिया नहीं बनाया गया जिससे आये दिन ट्रेक्टर पलटते रहते है, मवेशी फंस जाते है लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है| पुलिया निर्माण करवाने के लिए उन्होंने लोक सुराज में आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, ये समस्या कई वर्षो से है|इन अधिकारियो से बात करके पुलिया निर्माण करवाने में मदद करें ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके: सरपंच@9617565581, CE.O.@9165689001, जिला CEO@9977407988. जयसवाल@9617884932.



