नेत्रहीन हूँ, दो माह से पेंशन नहीं मिल रहा है...मदद करें-

ग्राम-पुस्कारी, थाना-कवरडी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं कि वे नेत्रहीन है, दो माह से उनका विकलांग पेंशन बंद हो गया है, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: MP PENSION SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

आई है इस दुनिया में बीमारी...कोरोना गीत-

अश्वनी कुमार पटेल एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
आई है इस दुनिया में बीमारी-
जिसका नाम कोरोना-
तुम इससे डरोना, तुम इससे डरोना-
घर पर ही रहोना, बाहर निकलो न-
दोस्त और यार मिले, हाथ न मिलाना-
सेप्टी के खातिर अपना मास्क लगाना-
खासी जुकाम बुखार आये तो-
डाक्टर से मिलोना... (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: ASHWANI KUMAR CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा के बासुरी देने की कहानी : सुनील कुमार

मलीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
राधा का घर वृन्दावन से कुछ दूर हिडपल्ली गाँव में था, हर रोज उस गली में कान्हा बासुरी बजाते और राधा खिची चली आती, एक दिन कान्हा को मथुरा से जाना पड़ा, कान्हा को लेने आये रथ को गोपियों ने घेर लिया, कृष्ण ने बासुरी को राधा को दे दिया अब बासुरी जरुरत नहीं थी, पूरा वृंदावन दुःख में था, राधा को कोई फर्क नहीं पड़ा, क्यों कि वे उनकेआत्मा से जुड़ी थी| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...

ग्राम-कुम्हार गनिया, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 100 ग्राम लाख, 100 ग्राम रसोद लेकर पीसकर मिला लें, उसके बाद सुबह शाम खाली पेट बकरी के दूध के साथ सेवन करें, एक एक चम्मच सेवन करें, दूसरा पके गुलर का चूर्ण बनाकर मिश्री के साथ सेवन करें, दोनों को बराबर मात्रा में लेना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले संपर्क कर पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9179998149. (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

अपने आस पास जरुरतमंद लोगो की मदद करें, साफ़ रहे सुरक्षित रहे हैं...

ग्राम-बरेती कला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं, देश में कोरोना वायरस फैल रहा है, इस परिस्थिती में हमारे आस पास कोई भी असहाय और जरुरत मंद व्यक्ति मिले उसकी मदद करें, यही हमारी सस्कृति है, स्वछता बनाये रखे और सुरखित रहें, तभी इस वायरस से बचा जा सकता है| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA DAYADAGAR KUSWAHA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »