Contractor has not completed work so one side of our village still in dark...
Amar Maravi has reached Jhanki village and Panchayat in Samnapur block of Dindori district in Madhya Pradesh where he is talking to villagers who tell him that people are living here in darkness in Baingan tola or Bharratola mohalla due to incomplete lighting. They have complained to electricity dept. many times including the contractor but no one listens. You are requested to call collector@ 9425163426 to help suffering adivasi people, mainly farmers and students are suffering a lot. Amar Maravi@7828228868
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: Amar Maravi SONG VICTIMS REGISTER
राम तुझसे मिलने को सत्संग एक बहाना है...भजन गीत
ग्राम चंदोरा , पोस्ट+थाना -चुलबुली, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता मरावी एक भजन गीत सुना रही हैं:
राम तुझसे मिलने को-
सत्संग एक बहाना है-
राम तुझसे मिलने को-
मेरा रिश्ता पुराना है...
Posted on: Nov 20, 2016. Tags: SONG SUNITA MARAVI VICTIMS REGISTER
इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चल के...देशभक्ति गीत
ग्राम-छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चल के-
यह देश हे तुम्हारा नेता तुम्ही हो कल के-
दुनिया के रंग सहना और कुछ न मुह से कहना-
सच्चाईयों के बल पे आगे को बढ़ते रहना-
रख दोगे एक दिन तुम संसार को बदल के...
Posted on: Nov 19, 2016. Tags: MARAVI MOHAN SONG VICTIMS REGISTER
आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे...मंडला से गोंडवाना लोकगीत
जिला- मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत पंद्रे एक गोंडवाना लोकगीत सुना रहे हैं, गीत के बोल इस प्रकार है :
आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे-
कोन पहाड़मा मा गाय चरावे देखन व रे लबरा रे – कोने जो नदिया के पानी पीवे माया-
तरिया पहर मा रानी रोवा-
कल कल कल बहे नरबदा-
सादा निर्मल धार रे...
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: RAVI PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
वनवासी वीरों की कथा, आज सभी को सुनाये...बिरसा मुंडा जयन्ती पर गीत
मोहन सिंह मरावी ग्राम छत्रपुर, पोस्ट बजरात, विकासखंड घुघरी, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से बिरसा मुंडा जो देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनके बारे में एक गीत सुना रहे हैं:
वनवासी वीरों की कथा, आज सभी को सुनाये-
गौरवपूर्ण अतीत है अपना, स्वाभिमान से गाये-
हल्दीघाटी में राणा को, भीलों ने ही साथ दिया था-
हिन्दू रक्षक शिवाय को, वैन पुत्रो ने साथ दिया था-
गौरवपूर्ण अतीत है अपना, स्वाभिमान से गाये-
वनवासी वीरों की कथा, आज सभी को सुनाये-
सोमनाथ का रक्षक करने, भीम भिजड़ा आगे आये-
जाति सभी जीवन की, कथा सभी के सुनाये-
वनवासी वीरों की कथा, आज सभी को सुनाये-
गौरवपूर्ण अतीत है अपना, स्वाभिमान से गाये...
