आवेदन करने के बाद भी नाम दर्ज नहीं हुआ...
ग्राम-बिछिया, पंचायत-गहुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार आदिवासी बता रहे हैं वे किसान है उन्होंने 9 किसानो के साथ अपना नाम कंप्यूटर में दर्ज कराने के लिये जवा तहसील में आवेदन किया था लेकिन आज तक नाम दर्ज नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जो 6000 रुपये मिलना था उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9993474875. संपर्क नंबर@8269282430.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: ASHOK KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...गीत-
ग्राम-लालसुह्नार, पंचायत-नेलवंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाल सिंह करंगा एक गीत सुना रहे हैं :
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
(अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां...
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: ASHOK KUMAR CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल की समस्याओं को लेकर हम आवेदन करते हैं पर कोई ध्यान नहीं देते…मदद की अपील-
गॉंव-एर्रगुनटा,ग्राम पंचायत-उप्पुसाका,तहसील-पिनपाका,जिला-भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना) पोडियम नरेन्द्र ,धनुष बता रहे है की हमारे गाँव के बच्चें पढाई करने के लिए बहुत ही दूर जाना पढता है आजादी के 20 साल बाद भी इस गाँव में अभी तक स्कूल बनाने का स्वीकृति नही किये जिसे लोगो को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये है लेकिन कोई सुनावाई नही हो रही है|इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490157005 सरपंच@9553349585.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: PODIYAM NARENDRA PROBLEM SCHOOL TELANAGANA
तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-गुटापाल, पंचायत-गौरदंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार साथ में छबिलाल मांझी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे-
मोर मन अच्छा लागे राजा महल भीतर मा मोर मन कैसे लागे वो-
चाँदी के मुंदरी चिनहारी करी ले करे धनी ले उतारे चिनहारी करी ले-
मोर मन अच्छा लागे राजा महल भीतरी मा मोर मन कैसे लागे वो-
तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे....
Posted on: Dec 27, 2019. Tags: ASHOK CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER KUMAR
घर घर न्योता देवथे जवारा...करमा गीत-
ग्राम पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उर्मिला पटेल एक छत्तीसगढ़ी करमा गीत सुना रही हैं :
घर घर न्योता देवथे जवारा-
करमा खेले ला आबो चले हमर पारा-
दे धर जाड़ो अब तोर इशारा-
हाय रे हाय रे कर्मा के होके गाबो मांदर के ताल मा-
संग संग नाच लेबो कर लाये तार मा-
माझे माझे अखरा हो करबे तिहार हो-
एकादसी भादो के हवे रे तिहार हो...
