हमारे गाँव में कई हैंडपंप खराब हैं कई मोहल्लों के लोग दूर से लाइन लगाकर पानी लाकर पी रहे हैं...

ग्राम आमाडोंगरी, विकासखण्ड-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से लेखराम यादव के साथ गाँव के संतोष हर्दा हैं जो बता रहे है कि ग्राम के वार्ड क्रमांक 4 और 6 के बर्रा टोला वार्ड में हैण्डपम्प खराब है और खेरमाई जनरल मोहल्ला के वार्ड 6 में भी हैण्डपम्प ख़राब है जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की बहुत समस्या हो रही है और यहाँ पर 30 परिवार है जिनको इस नवतपा की गर्मी में बहुत दूर से लाइन लगाकर पानी ढोकर लाना पद रहा है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फ़ोल कर दबाव बनाएं : सचिव@9407811371, सरपंच@9977143857, P.H.E.विभाग सुपर वाईज़र@9644339947. लेखराम यादव@9111648643.

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: LEKHRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू...बघेली हास्य कविता

ऋषभ मिश्रा ग्राम-ओझापुरवा, ब्लाक-जवा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से बघेलखंडी में एक हास्य कविता सुना रहे है:
ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू-
अधबीचेन म टेक्टर फसगा बट गुठुआ भर काकू-
दुआर चार तक ठीके रहा भीड़ भड़क्का-
नहीं मेहररुन और बिटियन खाना त ठीकै रहा-
भये झिंगुरन के मशाला-
ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: Rishabh Mishra SONG VICTIMS REGISTER

पल पल बीता जाए रे समय तो बीता जाये रे...गीत -

जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक गीत सुना रही है :
पल पल बीता जाए रे समय तो बीता जाये रे-
मौसम आए मौसम जाए बहती समय की धारा-
बाग में छाई हस्ती कालिया महक उठे जग सारा-
छोटी गली बदबू नाली वो चढ़ती जाए रे-
शहर की सड़कें चौड़ी हो गई चौक में खिला फौवारा...

Posted on: May 26, 2017. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

हो हो हो हाय खेती करना हैं यार...किसानी करमा गीत -

ब्लाक-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक करमा गीत गा रही है जो खेती -किसानी पर आधारित है :
हो हो हो हाय खेती करना हैं यार-
वन भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
हा हा हाय खेती करना यार-
वन भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
बाँध बनायेंन नागर जोतेंन और बोयेन धान भैया और बोयेन धान-
भाई-बहन सब भूखे मरन.बचाबच प्राण खेती करना हैं यार-
वन- भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
नाकेदार पुलिस आवे धरके बन्दुक हाथ,भैया धरके बन्दुक हाथ-
दाई-बहिनी रगड़ा देवाय भागीं बचाके जान,खेती करना हैं यार-
हो हो हो हाय खेती करना हैं यार...

Posted on: May 24, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

अरे दादा रे घर छुटी गेले, हमर घर टूटी गेली...पहाड़ी कोरवा गीत -

ग्राम-सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पहाड़ी कोरवा साथी आमरू गाँव में हाथियों द्वारा फसल-घर बर्बाद कर दिए जाते है उसको लेकर एक गीत सुना रहे है :
अरे दादा रे घर छुटी गेले, हमर घर टूटी गेली-
हाय रे हाथी हाय रे साथी-
हाय रे दय्या हाय जमाना रुआवत है-
हमर भी छुटी गेली, हमर घर छुटी गेली-
कहा ले हाथी अवाली, हमर घर तोड़ी देअली...

Posted on: May 20, 2017. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »