राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं कर्मचारी, उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन नहीं मिला...

ग्राम पंचायत, पोस्ट, थाना-त्रिकुंडा, जनपत पंचायत-रामचद्रपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसकल पाल / पिता-महेंद्र पाल वे बता रहे हैं विषयांतर अर्जी यह है की ग्राम पंचायत त्रिकुंडा में दयानंद गुप्ता (राशन वितरण कर्ता) के द्वारा लोगो को राशन बांटते समय लोगो के राशन में कटौती किया जा रहा हैं, कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति को 3 किलो ग्राम बोनस चांवल दिए जाना हैं किन्तु अधिकारी के द्वारा ऐसा नही किया जा हैं इस पंचायत में लगभग 200 राशनकार्ड धारी हैं जिनमे से सभी का राशन में कटौती किया जा रहा हैं, विवरण मिलना चाहिए था 78 किलो ग्राम लेकिन 65 किलो ग्राम और साथ में बता रहे हैं ग्रामीण बता रहें हैं मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन 30 किलो ग्राम और साथ में मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन मिला 35 किलो ग्राम मिलना था 104 किलो ग्राम लेकिन मिला हैं 70 किलो ग्राम| इस प्रकार से गैरकानूनी तरीकें से लोगो से ठगी किये जा रहा| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर बार करके इस प्रकार की गैरकानूनी कार्य को रोकने मदद करें : 9425253536, 7974320354, SDM@9165757092 संपर्क@6267656482 (174935) RK

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

इ नूनी सुनूनि नीमा नुनिनी ययो...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-तोकरागुडा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई उनके साथ ग्रामीण महिलाये काडे बाई, मासा बाई गोंडी गीत सुना रहे हैं:
इ नूनी सुनूनि नीमा नुनिनी ययो-
निम्मा अयैया निम्मा अयैया नीमा नुनिनी ययो-
आयी येल्ला नूनी नीमा ययो-
आयसी नूनी जाति आयी येल्ला नूनी नीमा ययो-
नना-मन्ना आयो-
आयसी नूनी जाति आयी येल्ला नूनी नीमा ययो...

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG

तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है...गजल-

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) से अवधेस कुमार एक गज़ल सुना रहे हैं:
तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है-
मुझे भूल जाने वाले तेरी खता नहीं है-
मै हूँ गमो का मारा मत उड़ा मजाक मेरी-
हो तेरी बेरुखी से ज्यादा, मेरी सजा नहीं है-
तेरा एक बेवफा है तू बेवफ़ा नहीं है... (AR)

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रक्त संक्रमण को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रक्त में होने वाली संक्रमण को रोकने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गिलोय, सारिवा, खदिर,
और चिरायता को सामान मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें, उसके बाद सेवन करें, 20-25 दिन तक सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

छोड़ दो साथ गैरो का का, किसी दिन छोड़ जायेंगे...गज़ल-

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) से अवधेस कुमार एक गज़ल सुना रहे हैं:
छोड़ दो साथ गैरो का का-
किसी दिन छोड़ जायेंगे-
टूटना दिल का क्या जाने-
कभी मुह मोड़ जायेंगे-
यूं मिलने को तो दुनिया में-
हजारो लोग मिलते हैं-
पता क्या कौन से हम दम-
हमारे काम आयेंगे... (AR)

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »