नागलसर बस्तर से धुरवा विवाह गीत...
ग्राम पंचायत-नागलसर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गुजी और मिलकी धुरवा बोली में एक गीत सुना रहे हैं, जिसे शादी में गया जाता है ये एक बिहाव गीत है|
ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: DHURWA SONG
पेय जल की समस्या है, बोरिंग लगवाने में मदद करें...
ग्राम-एरमूर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सचिव विजय कश्यप बता रहे हैं कि पंचायत में पानी की समस्या है इसके लिये आवेदन किये हैं, सरपंच मंगलू कश्यप का कहना है पानी की मुख्य समस्या है, बोरिंग की आवश्यकता है, इसके लिये आवेदन दे रहे हैं लेकिन काम नहीं हो पा रहा है इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694. CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9406341121. (AR)
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER
हिन्द के हे वीर जवानो देश को सादा संभालो...देशभक्ति गीत-
ग्राम-सुरेशपुर ठेलुपारा, जिला-जशपुर छत्तीसगढ़ से शशिकला तिग्गा एक देशभक्ति गीत सुना रही है :
हिन्द के हे वीर जवानो देश को सादा संभालो-
जिसको गाँधी ने किया आजाद उसका मान बढाओ-
हिन्द के है सारे बच्चे देश को तुम बल अटल-
कस्तियाँ तिरंगे झंडा तुम फहरा दो चोटी पर-
जब से ये नया शासन आया देश में है हरियाली-
हिन्द के हे वीर जवानो देश को सादा संभालो...
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
केवट से कह रहे राम जरा नाव किनारे ले अईयो...गीत-
ग्राम-पातिम, पोस्ट-घूमन, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देव कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
केवट से कह रहे राम, हो राम-
जरा नाव किनारे ले अईयो-
यह न समझना बिना पिता के-
राजा दशरथ पिता हमारे-
केवट से कह रहे राम, हो राम-
यह न समझना बिना माता के... (AR)
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनचाहे बालो को हटाने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनाई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनचाहे बालो को हटाने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, संक भस्म 20 ग्राम, अड़ताल 10 ग्राम, सचीखा 10 ग्राम, मनीह सिला 5 ग्राम लें, सभी को चूर्ण बना लें और गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें, उसके बाद उसके पेस्ट को लगायें और 20 मिनट तक रहने दें, उसके बाद साफ कर दे, इससे लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

