गाँव में पंचायत भवन नहीं हैं बनवाने में मदद करें...

ग्राम-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम कोर्राम, नीलकंठ, कपिल देव बता रहे हैं, उनके गांव में पंचायत भवन नहीं है जिसके कारण वे पेड़ के नीचे पंचायत लगाते हैं, पहले भवन था लेकिन उसे तोड़ दिया गया जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर/ कपिल देव@7745973017. कलेक्टर@9425598888, SDM@8827662723, ब्लाक CEO@7247497636, सचिव@9111193351.

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG KAPIL DEV KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

चीटी चढ़ी पहाड़ पे तीरन गये चमार...चौपाई-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी चौपाई सुना रहे हैं:
चीटी चढ़ी पहाड़ पे तीरन गये चमार-
दो सौ जोड़ी सेंडिल बने-
जूते बने हजार-
एक अचंभा मैंने देखा-
गदहे के सर पे दो सींग-
चीटी कमर पे रस्सी बांधे...

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदक प्रमेय रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उदक प्रमेय रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इस रोग में रोगी का मूत्र अधिक सफ़ेद और चिकना, गंध हीन होता है, इसके होने पर पेशाब नली में रोगी को ठण्डा महसूस होता है, नीम की छाल का काढ़ा शहद के साथ 40 दिन तक लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता है, एसी स्थिती में गन्ने का रस चूसें, पपीते का सेवन करें, मिर्च मसाले से परहेज करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

हांथी राजा बहुत बड़े...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से देवांस गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं:
हांथी राजा बहुत बड़े-
सूंढ़ उठाकर कहां चले-
मेरे गहर भी आओ न-
हलुवा पूरी खाओ न-
आओ बैठो कुर्सी पर-
कुर्सी बोली चल-चल...

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

संसार मेरा घर नहीं मै परदेश हूँ...गीत-

ग्राम-बमलाया, थाना-सीतापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं:
संसार मेरा घर नहीं मै परदेश हूँ-
अपने प्रभू के पास अपने इशु के पास-
अपने उस घर में अपने उस कार में-
संसार मेरा घर नहीं मै परदेश हूँ-
अपने प्रभू के पास अपने इशु के पास-
अपने उस घर में अपने उस कार में...

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO

« View Newer Reports

View Older Reports »