पुणे : राशन नहीं है, खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...
वाघोली खांडवे नगर, पुणे, महाराष्ट्र से दयाशंकर प्रजापति बता रहे हैं कि उनको खाने की बहुत समस्या है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि खाने के लिये राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8805840321. (169298) DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DAYASHANKAR PRAJAPATI PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
दिल्ली : लॉकडाउन में शालीमार बाग में 10 लोग फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
माधुरी मौर्य दिल्ली हैदरपुर, शालीमार बाग इलाका, आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने, सोम बाजार रोड में अपने परिवार के साथ रहते है, परिवार में 10 लोग है वे बता रही है कि पहले भी सन्देश रिकॉर्ड किये थे पर कोई मदद नहीं मिली है | घर में राशन की बहुत समस्या है | खाने की दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9313949264. MLA शालीमार बाग बंदना कुमारी@9310504236, 011-27489827 (169261) DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MADHURI SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : मेरे पास खाने को राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
शतेंद्र शर्मा पुणे वाघोली में रहते है, लॉकडाउन में फंसे हैं, उनके पास राशन नहीं है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9325388434. (169299) DW
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SHATENDRA SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
मैं लॉकडाउन में फंसा था अभी अपने गाँव में हूँ, कृपया राशन और रोजगार दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-कल्याणपुर, ब्लॉक जबा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अनीश कुमार बता रहे है कि वे राजकोट में काम करते थे और लॉकडाउन में फंस गये थे किसी तरह वहां से अपने किराये से अपने घर 10 मई को आये है | सरकार ने हर मजदूर के खाते में एक हजार भेजने का बोला था वे पैसे अभी तक नहीं आये है और सरकार द्वारा खाने पीने का कोई राशन भी नही मिला और वे भूमिहीन है | इसलिए जनपद के सीईओ से कहकर इनको गाँव में काम दिलवाया जाए | जो एक हजार सरकार के तरफ से मिल रहा है वो भी उसको दिलवाया जाये इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7385591563
सीईओ@9407803480 (169265)
Posted on: Jun 06, 2020. Tags: ANEESH KUMAR CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
25 एकड़ जमीन है, उपजाऊ है, पर पानी नहीं है, सरकार बोर के लिए मदद दे तो दो फसल हो सकती है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से दौलत कोपा मोडियामी बता रहे है कि इनके पास 25 एकड़ जमीन है उपजाऊ जमीन है पर पानी की सुविधा नहीं है 1 किलोमीटर दूर नदी का पानी छोटा इन्जन से खीचकर लाते है तो पूरा नहीं हो पाता यदि पानी की सुविधा होती तो डबल खेती होता कुआँ बोर के लिए तहसील ऑफिस, प्रोजेक्ट ऑफिस और कृषि विभाग में आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके पानी सुविधा दिलवाने में मदद करें| जनपद अध्यक्ष@9420639839 संपर्क नंबर@9420641475(168642).CS
