राशन कार्ड के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, साती पारा, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारूराम कड़ेयाम बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे 2016 से आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| कार्ड के लिये 500 रुपये शुल्क जमा किये हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है, राशन नहीं मिलने से समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406483354, CEO@9406016762.संपर्क नंबर@7587038528.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD SAMARURAM KADYAM

नदी में तेज बहाव से बच्चा बह गया, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है-

ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बता रहे हैं| खेलावन पात्रे पिता अंजोदास पात्रे सुबह नदी में नहाने गया था| नहाते समय अचानक तेज बहाव आने से वह बह गया| बच्चे को तलास करने के लिये टीम लगी है| गाँव के लोग भी तलास में जुड़े हैं| लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है| उनके परिवार के सदस्य परेशान है| इसलिये वे अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं| कि बच्चे का पता लगाकर परिवार को राहत पहुचाने में मदद करें | संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में पुल कि बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पिल्लूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल कि बहुत समस्या है| गांव के लोगों को पंचायत जाने में बहुत परेशानी होती है और स्कूल के बच्चे लोग भी नदी में पानी भर जाने के कारण समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत कियें हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7489361245, सरपंच@7722914071, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG DAM LOHAANDIGUDA PILLURAM KASHAYP PROBLEM

हैण्डपंप सुधार कराने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-तराडांड़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से धनीराम सिंह श्याम बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 2 में हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है, सुधार कराने के लिये आवेदन दिया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8718033600. PHE@9993400770.

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: ANUPPUR DHANIRAM SINGH SHYAM MP PHE WATER PROBLEM

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, हम लोग तालाब का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...

ग्राम-पुसेम स्कूलपारा, पंचायत-बिरगाली, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामलूराम कोवासी जी पानी कि समस्या बता रहे है, हमारे गाँव में पानी की समस्या है एक हैण्डपंप है लेकिन गन्दा पानी निकलता है हम अभी तालाबो व खेतो से पानी लाकर पानी पीते है तो बीमार पड़ जाते है अधिकारियो को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक नही हुआ है जिसका वार्ड1 1 है अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर 9301808686 से संपर्क कर सकते है सम्बंधित अधिकारियो का नम्बर पी.एच.ई.विभाग@9827173133, सरपंच@8815830157, सचिव बिरगाली@7697581341, सी.ई ओ.बास्तानार@9406016762, विधायक चित्रकोट बास्तानार@9669056569.

ID(181832)MP

Posted on: Oct 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR RAMLURAM KOWASI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »