मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन... देशभक्ति गीत-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में संतोष कुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन-
शांति का उन्नति का प्यार का चमन-
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन-
ऐ वतन, ऐ वतन, ऐ वतन जान-ए-मन-
इसकी मिट्टी से बने तेरे मेरे ये बदन-
इसकी धरती तेरे मेरे वास्ते गगन इसने ही सिखाया...
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG NARAYANAPUR PRDIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
मजदूरी कर भुगतान नही होने से परेशान है मजदूर...कृपया मदद करें-
ग्राम+पोस्ट-सोनपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से मानसाय साथ में शोभाबाई यादव बता रहीं है कि रोजगार गारंटी के तहत कुआँ खुदाई का काम किये 3 वर्ष हो गया लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नही मिला है, समस्या को निराकरण के लिये सचिव व सरपंच और जनपद में आवेदन किया लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की दिए गये अधिकारीयों के नंबर पर फ़ोन कर अधिक से अधिक बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करे: CEO@9617610554, रोजगार गारंटी बाबु@9301977889, सचिव@6265001261, संपर्क मानसाय@7974974239.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG MANSAAY PROBLEM RAYGADH SONG VICTIMS REGISTER
IMPACT: अब किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है की ग्रामीण किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में दिक्कत हो रही थी, परमिट कट जाने के बाद निरस्त कर दिया जाता था पहले 80 क्विंटल का लिमिट था घटाकर 60 कर दिया गया था जिससे किसानो को धान बेचने में दिक्कत हो रही थी इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारीयों की मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को और मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9993891275
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG IMPACT RAJENDARA GUPTA RAYGADH SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी भवन में बाउंड्रीवाल नही बना है, बच्चे बाहर निकल जाते हैं, दुर्घटना का भय बना रहता है...कृप
ग्राम-मालिनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनवती दुग्गा साथ में सावत्री बता रहीं है कि उनके गांव के आंगनवाड़ी भवन में बाउंड्रीवाल नही है छोटे-छोटे बच्चें दौड़ते-भागते रहते है जिससे दुर्डघटना का डर बना रहता हैइसके अलावा किचन भी नही बना जिससे खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है, इस हेतु पंचायत में आवेदन किया सचिव एवं सरपंच को लेकिन अभी काम चालू नहीं हुआ है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके| संपर्क@7587788351, सरपंच@7647417113.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: ANGANWADI CG NARAYANPUR PROBLEM SONG SONWATI DUGGA VICTIMS REGISTER
केंजारोय -केंजारोय केंजाकाया मावा...गोंडी गीत
ग्राम-बाहकेर, जिला-नारायणपुर ,(छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में संतोष कुमार उसेंडी रामसिंह सलाम गोंडी में देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
केंजारोय केंजारोय केंजाकाया मावा-
इद मावा देश ते हिन्दुस्तान मन्ता
रे रे लोयो रेला रेरेला-
भारत देश तुन नन्ना जोहार कियान्तान-
याया बाबा नु नन्ना जोहार केयाकान-
इद मावा देश ते हिन्दुस्तान मन्ता...
